Himachal Cherry: हिमाचल की चेरी पहली बार बिकी 2,000 रुपये बॉक्स के रेट पर

India News(इंडिया न्यूज़), Himachal Cherry: हिमाचल की चेरी का बॉक्स मंडी में पहली बार 2000 रुपये के रिकॉर्ड दाम पर बिक रहा है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में मंगलवार की सुबह 1,400 ग्राम के दो पैनेट का बॉक्स आज तक के रिकॉर्ड पर बिका। शिमला के बागवान की चेरी को लोगों ने अच्छें और बडें आकार के वजह से हाथों हाथ खरीदा। यह चेरी दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा के बड़े माल में फ्रूट सप्लाई करने वाले एजेंसी ने खरीदी।

अच्छा रहा इस बार चेरी की खेप का रेट

शिमला जिले के कोटगढ़ के कोटीधार निवासी बागवान अशोक चौहान ने आपनी चेरी की खेप को दिल्ली के आजादपुर मंडी में बेचने के लिए भेजा था। वहीं चेरी बॉक्स के भीतर पारदर्शी पैनेट में पैक थी। जिस वजह से उसकी गुणवत्ता साफ दिखाई दे रही थी। जिसके बाद अशोक चौहान बोले कि उन्हें 800 से 1000 रुपये तक रेट की उम्मीद थी, लेकिन 2000 रुपये तो सोचा ही नहीं था। हालांकि इसका उत्पादन अशोक तीन पीढ़ियों से कर रहें है। आपको बता दें कि आज से पहले कभी भी चेरी को यह रेट नहीं मिला था। उन्होंने ये भी बताया कि अभी भी उनके बगीचे में चेरी के 400 बॉक्स बचे है, जिसका उन्हें उम्मीद है की उसके भी बढ़िया दाम उन्हें मिलेंगे।

इतना हुआ हैं हिमाचल में चेरी उत्पादन

वर्ष                 मीट्रिक टन में

2018-19             250
2019-20             275
2020-21             300
2021-22             350
2022-23             375
2023-24             80 से 100

ये भी पढ़ें- IPL 2023: आज धर्मशाला में पंजाब किग्सं और दिल्ली के बीच होगा मुकाबला

SHARE
Aakriti Singh

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago