होम / हिमाचल के मुख्यमंत्री की शिकावरी को 8 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

हिमाचल के मुख्यमंत्री की शिकावरी को 8 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

• LAST UPDATED : July 12, 2022

हिमाचल के मुख्यमंत्री की शिकावरी को 8 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

  • 5 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए
  • शिकावरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा

इंडिया न्यूज, Mandi (Himachal Pradesh)

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Himachal CM) ने मंगलवार को मंडी जिले की थुनाग तहसील के शिकावरी (Shikwari) में 8 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 5 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास (development works worth Rs 8 crore) किए।

उन्होंने मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र स्थित शिकावरी में देव विष्णु मतलोरा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए शिकावरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत शिकावरी में 5.12 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना से क्षेत्र के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से किसान नकदी फसलों की खेती का विकल्प चुन सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी।

हिमाचल प्रदेश की देव संस्कृति अद्वितीय

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और यहां प्रत्येक गांव के अपने देवता होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देव संस्कृति न केवल अद्वितीय है, बल्कि प्रदेश के लोगों का जीवन में इसका बहुत प्रभाव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है।

उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, हिमकेयर, शगुन योजना जैसी कई योजनाएं वरदान साबित हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 400 करोड़ रुपए की तुलना में वर्तमान प्रदेश सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने में 1,300 करोड़ रुपए व्यय कर रही है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंडी जिले की थुनाग तहसील के शिकावरी में 8 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 5 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ने इनका किया लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत शिकावरी में 5.12 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना, एलओपी शिकावरी में 66 लाख रुपए से जलापूर्ति योजना के संवर्द्धन और शिकावरी में 1.05 करोड़ रुपए से निर्मित जल शक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण किया।

उन्होंने जल शक्ति निरीक्षण कुटीर के परिसर में देवदार का पौधारोपण भी किया। जयराम ठाकुर ने शिकावरी गांव के खेड़ी में बखाली खड्ड के ऊपर 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 35 मीटर स्पेन जीप योग्य पुल और रत्ती धार में 39 लाख रुपए से निर्मित होने वाले पंचायत सामुदायिक केंद्र लेहथाच का शिलान्यास किया।

सीडी को-आपरेटिव वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष कमल राणा ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी और हिमाचल प्रदेश रेडक्रास सोसायटी अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डा. साधना ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के मुख्यमंत्री ने मंडी में 4 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox