इंडिया न्यूज, शिमला :
Import Duty on Apple : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को नार्थ ब्लाक नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य के सेब उत्पादकों के हित में सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों के सेब भारतीय बाजार में आ रहे हैं जिससे राज्य की सेब अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।
मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास अनुदान योजना को 2 वर्ष और बढ़ाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह योजना चालू वर्ष में समाप्त हो रही है।
मुख्यमंत्री ने मंडी हवाई अड्डे के निर्माण के लिए विशेष केंद्रीय सहायता उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष केंद्रीय सहायता बढ़ाने का भी आग्रह किया।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री को आगामी वित्त वर्ष के लिए प्रस्तुत किए गए बजट में महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने राज्य की विकासात्मक मांगों के बारे में अवगत करवाया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री को राज्य के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। Import Duty on Apple
Read More : Hati Community एचपी सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष उठाया हाटी समुदाय का मुद्दा
Read More : Question Hour हिमाचल में एनिमल ट्रेसपास एक्ट होगा और सख्त
Read More : Alleged Irregularities in IIIT Una विधानसभा में गूंजा आईआईआईटी ऊना में कथित गड़बड़ियों का मामला