होम / Himachal Congress: प्रदेश में होगी नए मंत्रियों की ताजपोशी, सुक्खू, शुक्ल की गुफ्तगू से नई नियुक्तियों की चर्चाएं फिर तेज

Himachal Congress: प्रदेश में होगी नए मंत्रियों की ताजपोशी, सुक्खू, शुक्ल की गुफ्तगू से नई नियुक्तियों की चर्चाएं फिर तेज

• LAST UPDATED : September 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Congress: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच बुधवार को सरकार और संगठन में ताजपोशियाें को लेकर गुफ्तगू हुई। राजधानी शिमला के होटल सिसिल में दोनों नेताओं की मुलाकात से नई नियुक्तियों की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। प्रदेश में तीन मंत्रियों सहित निगमों और बोर्डों में अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के कई पद रिक्त हैं। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कई बार कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान नहीं मिलने के मसले को उठाया हैं।

सीएम ने की राजीव शुक्ल से मुलाकात

शिमला के प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी समेत निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री द्वारा होटल सिसिल में राजीव शुक्ल से मुलाकात की गई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी बैठक में कुछ देर मौजूद रहे। मुकेश के जाने के बाद मुख्यमंत्री और पार्टी प्रभारी के बीच अलग से बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार सरकार में नई नियुक्तियों को लेकर इस दौरान विस्तृत चर्चा हुई।

प्रदेश में होगी नए मंत्रियों की ताजपोशी 

आपदा की स्थिति से निपटने के बाद प्रदेश में नए मंत्रियों की ताजपोशी हो सकती है। कांग्रेस के सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सरकार में अहम जिम्मेवारियां देने को लेकर भी दोनों नेताओं ने चर्चा की। बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने नौ माह से अधिक समय हो गया है।

कई पद रिक्त 

तीन मंत्रियों सहित निगमों और बोर्डों में अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के कई पद अभी रिक्त हैं। कांगड़ा से सुधीर शर्मा, यादवेंद्र गोमा, बिलासपुर से राजेश धर्माणी, हमीरपुर से राजेंद्र राणा मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। समय-समय पर यह विधायक लाॅबिंग के लिए दिल्ली तक दौड़ लगा चुके हैं।

यह भी पढ़े- Teacher Transfer: युक्तिकरण ने जारी किए निर्देश, जरूरत से ज्यादा अध्यापकों के होंगे स्कूलों से तबादले

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox