हिमाचल कांग्रेस की कमान प्रतिभा सिंह को

हिमाचल कांग्रेस की कमान प्रतिभा सिंह को

  • 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए
  • सुखविंद्र सिंह को सौंपा प्रचार समिति का जिम्मा

लोकिन्दर बेक्टा, शिमला।

कांग्रेस हाईकमान (Congress High Command) ने हिमाचल प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन किया है। कांग्रेस आलाकमान ने कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) की जगह सांसद प्रतिभा सिंह (MP Pratibha Singh) को हिमाचल कांग्रेस का अध्यक्ष (President of Himachal Congress) बनाया है।

इसके साथ-साथ पार्टी ने विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू (MLA Sukhwinder Singh Sukhu) को पार्टी की प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) अपने पद पर यथावत बने रहेंगे।

इसके अलावा, पार्टी ने कुछ और नियुक्तियां भी की हैं। इनमें 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी शामिल हैं। इस संबंध में देर शाम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल (National General Secretary KC Venugopal) ने आदेश जारी किए।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट कुछ समय से तेज थी। इसे लेकर कांग्रेस के नेताओं में खूब खींचतान चली हुई थी।

पार्टी के नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ हाईकमान के समक्ष दस्तक देकर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। नेताओं के दबाव के बावजूद कांग्रेस हाईकमान ने मंथन के बाद सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है।

 

स्व. वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेता व 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) की पत्नी हैं। वीरभद्र सिंह परिवार का प्रदेश की राजनीति में अपना रसूख व दबदबा है और पूरे प्रदेश में उनका अपना प्रभाव है।

इसे देखते ही पार्टी हाईकमान ने प्रतिभा सिंह को पार्टी की कमान सौंपने का निर्णय लिया है। प्रतिभा सिंह पिछले वर्ष हुए मंडी संसदीय हलके से सांसद चुनी गई थी।

उन्होंने भाजपा से सीट छीन कर उनके उम्मीदवार को पराजित किया था। भाजपा सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद मंडी लोकसभा उप-चुनाव (Mandi Lok Sabha by-election) में भाजपा हार गई थी।

हार के बाद खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) ने उपचुनाव में कांग्रेस की जीत की वजह सहानुभूति बताया था। अब पार्टी ने प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाकर वीरभद्र सिंह के नाम को भुनाने और उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाने का मन बनाया है और यह नियुक्ति भी उसी का परिणाम है।

कांग्रेस को लगता है कि प्रतिभा सिंह सभी को साथ लेकर चलने में सक्षम हैं और कार्यकर्ताओं में भी नए जोश का संचार होगा। वीरभद्र परिवार के नाम पर उनके सभी पुराने समर्थक एक होंगे जिसका लाभ कांग्रेस को सकता है।

कई और नियुक्तियां भी

कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह के अलावा कई और नियुक्तियां भी की हैं। इसके तहत विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया है।

वह स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भी होंगे। इसके अलावा, पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा (Former Union Minister Anand Sharma) के नेतृत्व में स्टीयरिंग कमेटी बनाई है।

इस कमेटी में वरिष्ठ विधायक आशा कुमारी, धनी राम शांडिल, कुलदीप राठौर, विप्लव ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, रामलाल ठाकुर, चंद्र कुमार व सुरेश चंदेल को सदस्य बनाया गया है। इस कमेटी में प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और सुक्खू स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे।

चुनाव घोषणा पत्र कमेटी गठित

कांग्रेस आलाकमान ने धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में चुनाव घोषणा पत्र कमेटी (election manifesto committee) गठित की है। इस कमेटी में आशीष बुटेल को कमेटी का उपाध्यक्ष और रोहित ठाकुर को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं, कौल सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में पार्टी ने समन्वय समिति घोषित की है। इस समिति में सुरेश चंदेल को उपाध्यक्ष व प्रकाश चौधरी को संयोजक बनाया गया है।

चुनाव प्रबंधन समिति का जिम्मा पार्टी ने रामलाल ठाकुर को सौंपा है। उनके साथ कुलदीप सिंह पठानिया और अनिरुद्ध सिंह उपाध्यक्ष होंगे, जबकि रघुबीर सिंह बाली इस समिति के संयोजक होंगे।

उधर, पार्टी ने विप्लव ठाकुर की अध्यक्षता में अनुशासन समिति गठित की है। इस समिति में कुलदीप कुमार उपाध्यक्ष होंगे। वहीं, प्रचार समिति का जिम्मा पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को सौंपा है।

उनके साथ सोहन लाल ठाकुर उपाध्यक्ष होंगे। आश्रय शर्मा मीडिया व सोशल मीडिया समिति के अध्यक्ष होंगे। राजेश शर्मा को कोषाध्यक्ष और मदन चौधरी को पार्टी का उप-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी ने राजेश धर्माणी को रिसर्च कमेटी का जिम्मा सौंपा है। उनके साथ सुनील शर्मा संयोजक होंगे।

कांग्रेस ने बनाए 4 कार्यकारी अध्यक्ष

कांग्रेस हाईकमान ने 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए हैं। इसके तहत हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, पवन काजल और विनय कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, हर्षवर्धन चौहान को कांग्रेस विधायक दल का उप-नेता बनाया गया है, जबकि जगत सिंह नेगी पार्टी के मुख्य सचेतक होंगे।

उधर, पार्टी ने गंगूराम मुसाफिर, आईडी लखनपाल, सुंदर सिंह ठाकुर, रवि ठाकुर व सुरेश कुमार पार्टी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

वहीं, संजय अवस्थी, नरेश चौहान, महेश्वर चौहान, हरीश जनारथा, सुरेंद्र चौहान और मोहिंद्र चौहान को पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। हिमाचल कांग्रेस की कमान प्रतिभा सिंह को

Read More : राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग और बी.फार्मेसी कालेज में शीघ्र शुरू होंगी कक्षाएं

Read More : मानसिक स्वास्थ्य और मनो-सामाजिक समर्थन कार्यशाला का शुभारंभ

Read More : 283 करोड़ से किया जा रहा शिमला शहर का सौंदर्यीकरण

Read More : शिमला में पानी की कमी को लेकर युवा कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Read More : रज्जू मार्गों के विकास के लिए एनएचएलएमएल और आरटीडीसी में समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

Connect With Us : Twitter | Facebook
SHARE
Amit Gupta

Share
Published by
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago