Himachal: हिमाचल में 276 अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोप, संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले अफसरों की बनेगी सूची

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal: हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विभागों में 276 अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लंबित हैं। इन आरोपित अधिकारियों और कर्मचारियों पर विभिन्न मामलों में न्यायालय, सतर्कता विभाग, पुलिस, सीबीआई और संबंधित विभाग की ओर से अपने-अपने स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जयसिंहपुर के कांग्रेस विधायक यादविंद्र गोमा की ओर से किए प्रश्न पर लिखित उत्तर के रूप में दी।

सीएम ने दिया लिखित जवाब

सीएम ने लिखित जवाब दिया कि आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाने के लिए संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले अधिकारियों की सूची बनाने के लिए बार-बार विभागों को निर्देश जारी किए जाते हैं और उन्हें कहा जाता है कि उन्हें संवेदनशील पदों पर नियुक्ति न दी जाए या इन पदों से हटाया जाए। उन्होंने पूछा कि विभिन्न विभागों में ऐसे कितने अधिकारी और कर्मचारी हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगए हैं तथा सरकार क्या आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके विभागों से हटाने तथा उन पर कार्रवाई करने का विचार रखती है।

सदन में होगा प्राइवेट मेंबर्स डे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन में प्राइवेट मेंबर्स डे होगा। इस मौके पर गैर सरकारी सदस्य संकल्प प्रस्तुत किए जाएंगे। विधायक अपने क्षेत्र या अन्य संबंधित मसलों को उठाएंगे। इसके अलावा गुरुवार को चार विधेयकों को भी सदन के पटल पर रखा जाएगा।

इन्हें पारित करने का दिया प्रस्ताव

ये विधेयक हिमाचल प्रदेश सड़क की ओर से कतिपय माल के वहन पर कराधान संशोधन विधेयक-2023, हिमाचल प्रदेश नगरपालिका सेवा संशोधन विधेयक-2023, हिमाचल प्रदेश माल व सेवा कर कर द्वितीय संशोधन विधेयक 2023 और भारतीय स्टांप हिमाचल प्रदेश संशोधन विधेयक 2023 होंगे। इनके अलावा दो अन्य विधेयकों हिमाचल प्रदेश निरसन विधेयक 2023 और हिमाचल प्रदेश कृषि, औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 को भी पारित करने का प्रस्ताव किया जा सकता है।

यह भी पढ़े- Himachal Assembly Session: विपक्ष ने किया सदन में हंगामा, लोकनिर्माण और अन्य विभागों में भुगतान को रोकने का लगाया आरोप

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago