होम / Himachal Day: जानिए हिमाचल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Himachal Day: जानिए हिमाचल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

• LAST UPDATED : April 15, 2023

Himachal Day: हर साल 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस मनाया जाता है। ये दिन हिमाचल प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण और गौरवशाली दिन होता है। हिमाचल प्रदेश को 15 अप्रैल, 1948 में एक अलग राज्य के रूप में दर्जा प्राप्त हुआ। हर साल इसी दिन को हिमाचल प्रदेश दिवस मनाया जाता है। इस दिन को प्रदेश के लोग गौरवपूर्ण तरीके से मनाते हैं। जिसमें स्थानीय गाने, नृत्य, परंपरागत खेल और आदिवासी विरासत का प्रदर्शन किया जाता है। यह दिन हिमाचल प्रदेश के गर्व और गौरव का प्रतीक होता है। जो उसकी स्थानीय विरासत, संस्कृति, और ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करता है।

  • 15 अप्रैल को मनाया जाता है हिमाचल दिवस
  • हिमाचल को 15 अप्रैल, 1948 को मिला था राज्य का दर्जा
  • हिमाचल को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है

हिमाचल को देवभूमि के रूप में जाना जाता है

हर साल 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस मनाया जाता है। यह दिन प्रदेश की स्थापना का याद दिलाता है। हिमाचल प्रदेश 15 अप्रैल, 1948 में एक अलग राज्य के रूप में गठित हुआ था। इस दौरान प्रदेश की राजधानी शिमला में समारोह का आयोजन किया जाता है। दिवस के मौके पर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। हिमाचल प्रदेश को देवभूमि या देवताओं की धरती के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि हिमाचल में बहुत सारे धार्मिक और आध्यात्मिक स्थल है।

हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा

पंजाब 1 नवम्बर 1966 को अस्तित्व में आया। इसके बाद पंजाब के कुछ अन्य सम्बंधित क्षेत्रों को हिमाचल में मिला लिया गया। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। हिमाचल प्रदेश उत्तर में जम्मू-कश्मीर से, दक्षिण-पश्चिम में पंजाब से, दक्षिण में हरियाणा से, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड से तथा पूर्व में तिब्बत(चीन) की सीमाओं से घिरा है।

इसे भी पढ़े- Anurag Thakur: अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- विपक्षी दलों को देश के खिलाफ बोलना पड़ेगा भारी

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox