होम / Himachal Disaster: बाढ़ के खतरे पर अलर्ट जारी, हाईवे पर एक और भूस्खलन

Himachal Disaster: बाढ़ के खतरे पर अलर्ट जारी, हाईवे पर एक और भूस्खलन

• LAST UPDATED : August 13, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मंगलवार सुबह निगुलसरी हाईवे पर एक और भूस्खलन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुल 213 सड़कें ठप पड़ गई हैं और आवाजाही बुरी तरह प्रभावित है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि भारी बारिश के कारण कई बिजली ट्रांसफॉर्मर भी प्रभावित हुए हैं, जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। सरकार लगातार मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा 131 जल आपूर्ति योजनाओं में भी रुकावट आ गई है, जिसके कारण लोगों को बिना बिजली और पानी के गुजारा करना पड़ रहा है।

Read More: Tunnel Collapsed: शिमला में निर्माणाधीन टनल हुआ ध्वस्त, मची भगदड़

5 जिलों को बाढ़ का खतरा

बीती रात जोरदार बारिश हुई, जिससे बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। मंडी, सिरमौर, कांगड़ा, चंबा और शिमला जिलों में बाढ़ का गंभीर खतरा बना हुआ है। इन जिलों में सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। सरकार और आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। इस आपदा ने लोगों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है और सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Read More: Himachal Rain: हिमाचल प्रदेश में आपदाओं का कहर, 197 सड़कें हुई बंद, पानी को तरसे लोग

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox