होम / Himachal Disaster: 27-31 जुलाई तक चंडीगढ़-मनाली हाईवे रोजाना 2 घंटे के लिए रखा जाएगा बंद

Himachal Disaster: 27-31 जुलाई तक चंडीगढ़-मनाली हाईवे रोजाना 2 घंटे के लिए रखा जाएगा बंद

• LAST UPDATED : July 25, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 27 जुलाई से 31 जुलाई तक चंडीगढ़-मनाली हाईवे को रोज़ाना दो घंटे के लिए बंद रखने का फैसला किया है। यह निर्णय खराब मौसम और बढ़ते भूस्खलन के खतरे को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बता दें कि डीसी मंडी, अपूर्वा देवगन ने इस बारे में जानकारी दी है। हाईवे पर केवल छोटे और हलके वाहनों के आवाजाही की अनुमति होगी। जानकारी के मुताबिक हाईवे को हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान सड़क पर राहत और मरम्मत कार्य किया जाएगा ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Read More: Himachal Politics: BJP सांसद कंगना रनौत को हाईकोर्ट से मिला नोटिस, 21 अगस्त तक करना होगा जवाब दाखिल

आपदा का बना हुआ है खतरा

बता दें कि हाल के दिनों में कई स्थानों पर भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे रास्ते पर बड़े-बड़े पत्थर और चट्टानें लटकती हुई पाई गई हैं। इस तरह के माहौल में यह स्थिति बहुत खतरनाक बनी हुई है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। खासकर सरकार का यह फैसला उन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है जो आए दिन इस मार्ग से यात्रा करते हैं। सड़क पर राहत कार्य के दौरान यात्रियों को कुछ असुविधा हो सकती है, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। दूसरी तरफ यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Read More: Himachal: मनाली के अंजनी महादेव में फटा बादल, पलचान में भारी नुकसान

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox