होम / Himachal Excellence Award 2023: डिप्टी सीएम ने प्रदेश की 11 विभूतियों को ‘हिमाचल एक्सीलेंसे अवार्ड’ देकर किया सम्मानित

Himachal Excellence Award 2023: डिप्टी सीएम ने प्रदेश की 11 विभूतियों को ‘हिमाचल एक्सीलेंसे अवार्ड’ देकर किया सम्मानित

• LAST UPDATED : May 11, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal Excellence Award 2023, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश की 11 विभूतियों को हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड (Himachal Excellence Award) देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने विभूतियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड (Himachal Excellence Award) कृषि, साहित्य, चिकित्सा और उद्योग के क्षेत्र में अच्छे काम करने वाले लोगों को प्रदान किया गया।

सर्वश्रेष्ठ किसान के लिए हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में खेती करके प्रदेश के पारंपरिक पहचान को वापस लौटाने वाले मंडी जिले के करसोग क्षेत्र में स्थित गांव नांज के नेकराम शर्मा को ‘हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड’ (Himachal Excellence Award) देकर सम्मानित किया गया। उनकी इसी उपलब्धि के चलते भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया है।

सर्वश्रेष्ठ प्रशासक के लिए हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड

भारत के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक के दिल्ली मुख्यालय में बतौर चीफ जनरल मैनेजर एचआर कार्यरत प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के एक गांव नाहलना के निवासी एसके राणा को हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ साहित्यकार

हिमाचल प्रदेश के साहित्यकारों ने अपने अनुभवों से प्रदेश को एक नई पहचान दी है। भाषा एवं संस्कृति विभाग से उच्च पद से सेवानिवृत्त हुए सुदर्शन वशिष्ठ को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान

बिलासपुर जिला के घुमारवीं में स्थापित मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अपने 20 वर्ष के सफर में 150 से अधिक डॅाक्टर और आईआईटी व एनआईटी दिए हैं। आज इस संस्थान से निकले 100 से अधिक इंजीनियर मानवता की सेवा में तात्पर्य हैं।

सर्वश्रेष्ठ अस्पताल

जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक का उच्च पायदान प्रदान हुआ है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर काम के लिए अभी इस संस्थान का आपना अलग नाम है।

सर्वश्रेष्ठ शिल्पकार

हमीरपुर जिला में नादौन उपमंडल के गांव नौहंगी के निवासी करतार सिंह सौंखले अपनी कला को लेकर देशभर में जाने जाते हैं। उनकी कला को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है। करतार सिंह को उनके हुनर के चलते हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ उद्यमी

ग्राहक संतुष्टि और गुणवत्ता को कठिन परिश्रम के परिष्कृत धागे में पिरोकर   पालमपुर के व्यवसायी वरुण खट्टर ने ग्राहकों को संतुष्ट करने और गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए कठिन परिश्रम किया। वरुण ने तीन दशक पहले पालमपुर में बजाज टू-व्हीलर कंपनी के एक शोरूम की शुरुआत की थी। वर्तमान में हिमाचल वरुण के सात टू-व्हीलर शोरूम ग्राहकों के लिए खोले गए हैं।

इन विभूतियों को प्रदान किया गया हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड

प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे काम करने वाले विभूतियों को हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया। प्रदेश में अच्छे कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ गैर सरकारी संस्थान की श्रेणी में अन्नपूर्णा संस्थान के अध्यक्ष विपिन सूद, जोनल अस्पताल धर्मशाला के एमएस डा. राजेश गुलेरी को सर्वश्रेष्ठ अस्पताल के लिए, सर्वश्रेष्ठ संस्कृति संरक्षक हमीरपुर से संबंध रखने वाले वीरेंद्र शर्मा, सर्वश्रेष्ठ शिल्पकार करतार सिंह सौंखले, सर्वश्रेष्ठ साहित्यकार सुदर्शन वशिष्ठ, सर्वश्रेष्ठ किसान नेकराम शर्मा, सर्वश्रेष्ठ लोक गायक पूनम भारद्वाज, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुष्पा राणा, सर्वश्रेष्ठ उद्यमी वरुण खट्टर, सर्वश्रेष्ठ शिक्षा संस्थान मिनर्वा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्रवेश चंदेल एवं राकेश चंदेल एवं सर्वश्रेष्ठ प्रशासक सुरेश कुमार को हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड 2023 देकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़े- Himachal Temple: अजीबो गरीब मान्यता! एक ऐसा मंदिर जहां सोने…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox