Himachal Exit Poll 2022: हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हो चुका है। जिसके चलते 8 दिसंबर को जनता का फैसला आने वाला है। इससे पहले सबकी नजर 5 दिसंबर यानि आज आने वाले एग्जिट पोल पर रहेगी। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और आखिरी दौर का मतदान आज हो रहा है।
जिसके बाद इस गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और आखिरी दौर की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आएंगे।इसके लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि चुनाव आयोग ने पांच दिसंबर शाम साढ़े 5 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर रोक लगा रखी है।
सभी एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में कहां किसकी सरकार बन सकती है। इसका पता 5 दिसंबर को साढ़े 5 बजे के बाद ही चलेगा।
एग्जिट पोल महज एक अनुमान होता है, एक तरीके का चुनावी सर्वे कहा जा सकता है, और कई बार ये गलत भी साबित हो जाते हैं। भारत में एग्जिट पोल और चुनावी सर्वे का इतिहास 80 के दशक से शुरू होता है। एग्जिट पोल से चुनावी नतीजों की एक तस्वीर पता चलती है।
एग्जिट पोल में एक सर्वे किया जाता है। जिसमें वोटरों से कई सवाल किए जाते हैं। उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया है। ये सर्वे वोटिंग वाले दिन ही होता है। सर्वे करने वाली एजेंसियों की टीम पोलिंग बूथ के बाहर वोटरों से सवाल करती है। भारत में कई सारी एजेंसियां एग्जिट पोल करवाती हैं।
यह भी पढ़े: Govt Jobs Himachal: जेओए आईटी के 130, जूनियर अकाउंटेंट के 22 पद भरेगा HRTC
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…