Women Self-Respect Day Program हिमाचल सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध: जयराम ठाकुर

Women Self-Respect Day Program हिमाचल सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध: जयराम ठाकुर

इंडिया न्यूज, मंडी :

Women Self-Respect Day Program : मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम की वर्चुअल माध्यम से अध्यक्षता की।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को जिला मंडी के धर्मपुर स्थित चोलथरा में आदर्शनी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम की शिमला से वर्चुअल माध्यम से अध्यक्षता की।

इस अवसर पर महिला दिवस की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिवस महिलाओं के सम्मान और समृद्धि के प्रति अपने संकल्प को दोहराने का भी एक मौका है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है।

महिलाओं में उद्यमिता की भावना का पोषण करने से उनके आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हो, इस ध्येय की ओर निरंतर आगे बढ़ने में प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 32,000 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है जिनमें लगभग 2 लाख 50 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं।

मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना (Women Self-Respect Day Program)

वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में महिलाओं की सहायता के लिए मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना की घोषणा की गई है।

इसके तहत ग्राम संगठन से जुड़े स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड में 25 हजार रुपए की वन टाइम अतिरिक्त राशि टोप-अप के रूप में दी जाएगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1,700 रुपए की बढ़ोतरी के साथ अब 9,000 रुपए मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा।

इस बढ़ोतरी को सम्मिलित करके प्रदेश सरकार द्वारा अपने वर्तमान कार्यकाल में 4,550 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मासिक 900 रुपए बढ़ोतरी के साथ अब 6,100 रुपए प्रदान किए जाएंगे।

इसको सम्मिलित करके प्रदेश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में 3,100 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी की है। आंगनबाड़ी सहायिका को प्रति माह 900 रुपए की बढ़ोतरी के साथ अब 4,700 रुपए प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।

इसे सम्मिलित करके प्रदेश सरकार द्वारा अपने वर्तमान कार्यकाल में 2,600 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई है। आशा वर्कर्स को 1,825 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 4,700 रुपए प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।

इसको सम्मिलित करके प्रदेश सरकार द्वारा अपने वर्तमान कार्यकाल में 3,700 रुपए की प्रतिमाह बढ़ोतरी की गई है।

आदर्शनी वेलफेयर सोसाइटी की सराहना (Women Self-Respect Day Program)

मुख्यमंत्री ने आदर्शनी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समाज कल्याण की दिशा में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्था ने कोरोना संकट काल के दौरान उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने धर्मपुर के विकास में महिलाओं की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की बेटियां देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर प्रदेश और धर्मपुर का नाम रोशन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं और अधिकांश विकास परियोजना को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी (Women Self-Respect Day Program)

आदर्शनी वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्षा बंदना गुलेरिया ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और संस्था की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं से महिलाओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है।

इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उपस्थित थे।

यह भी रहे उपस्थित (Women Self-Respect Day Program)

हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रास सोसाइटी, अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डा. साधना ठाकुर, विशेष ओलंपिक की अध्यक्षा डा. मल्लिका नड्डा, मृदुला प्रधान, रश्मिधर सूद, कंगना रनौत, वरिष्ठ अधिकारी कुमुद सिंह और प्रभा राजीव वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

चोलथरा में आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डा. डेजी ठाकुर, वंदना गुलेरिया सहित वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। Women Self-Respect Day Program

Read More : Prime Minister Shram Yogi Maandhan Yojana गरीब श्रमिकों के लिए वरदान है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना

Read More : State Handloom and Handicrafts Corporation Exhibition राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम की प्रदर्शनी का शुभारंभ

Read More : Uproar in Himachal Assembly हिमाचल विधानसभा में तू तू-मैं मैं के बाद विपक्ष का वाकआउट

Read More : Baby Home Started in Dharamshala धर्मशाला में पुलिस विभाग ने शुरू किया शिशु गृह

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago