होम / Himachal government: हिमाचल सरकार ने दैनिक भोगी कर्मचारियों की सेवाओं को किया नियमित

Himachal government: हिमाचल सरकार ने दैनिक भोगी कर्मचारियों की सेवाओं को किया नियमित

• LAST UPDATED : April 30, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal government, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश सरकार (Himachal government) ने 31 मार्च, 2023 तक दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले अनुबन्ध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, 30 सितंबर, 2023 को दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों की सेवाओं को भी इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा। राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का भी निर्णय लिया है। इसी प्रकार 30 सितंबर, 2023 को चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगियों की सेवाओं को इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा।

वर्तमान सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध- सीएम सुक्खू

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार के कर्मचारियों को लाभान्वित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। राज्य की विकट वित्तीय स्थिति के बावजूद प्रदेश सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता पहले ही जारी किया जा चुका है।

पुरानी पेंशन बहाली से 1.36 लाख कर्मचारियों को हुआ लाभ

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर कर्मचारियों के लंबित मांग को भी पूरा किया है। इस निर्णय से 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचा है। यह निर्णय राज्य के विकास में अहम योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मानित जीवन जीने का अधिकार प्रदान करेगा। सीएम ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए मानवीय दृष्टिकोण से निर्णय ले रही है।

इसे भी पढ़े- IIT Mandi: युवा संगम कार्यक्रम के तहत हिमाचल आएंगे गोवा के छात्र, IIT Mandi की मेजबानी में जानेंगे हिमाचल की संस्कृति

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox