होम / Himachal Governor met PM Modi: हिमाचल के राज्यपाल ने की पीएम से मुलाकात, राज्य के विकास पर हुई चर्चा

Himachal Governor met PM Modi: हिमाचल के राज्यपाल ने की पीएम से मुलाकात, राज्य के विकास पर हुई चर्चा

• LAST UPDATED : February 27, 2023

इंडिया न्यूज़। Himachal Governor met PM Modi: हिमाचल के नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। ये मुलाकात पीएम के अधिकारिक आवास में की गई। इस मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने पीएम मोदी को हिमाचल के चंबा में बना खास रुमाल स्मृति के तौर पर भेंट किया। चंबा के इस रुमाल में भगवान कृष्ण और राधा मां की तस्वीरे उकेरी गई हैं। इसके साथ ही रुमाल में चारों तरफ अठखेली करते हुए हिरणों को भी दिखाया गया है। बता दें कि शिव प्रताप शुक्ला ने 18 फरवरी को हिमाचल के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। राज्यपाल बनने के बाद उनका ये पहला दौरा है।

  • हिमाचल के राज्यपाल का पहला दिल्ली दौरा
  • दिल्ली में शिव प्रताप शुक्ला में की शीर्ष नेताओं से की मुलाकात
  • हिमाचल के विकास के लिए हुई चर्चा
  • पीएम मोदी को भेंट किया चंबा का खास रुमाल

 

देश के शिर्ष नेताओं से की मुलाकात

हिमाचल के नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने पीएम मोदी के अलावा देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। राज्यपाल बनने के बाद शिव प्रताप शुक्ला दिल्ली में शीर्ष नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात के लिए दिल्ली दौरे पर निकले हुए थे। इस दौरान उन्होंने शीर्ष नेताओं से हिमाचल के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

क्या है चंबा के रुमाल की खासियत?

चंबा रूमाल की खासियत ये है कि इसमे आम रूमाल की तरह उल्टी और सीधी तरफ नहीं होती है। इस रुमाल में दोनों तरफ एक ही तरह का चित्र देखने को मिलता है। इसमें इस्तेमाल होने वाले धागे को भी विशेष रूप से अमृतसर से मंगाया जाता है। चंबा रुमाल तैयार करने में कारीगरों को महीनों का वक्त लग जाता है। इस रुमाल में ऐतिहासिक शैली के अनुसार चित्रों को दर्शाया जाता है। कारीगरों चंबा का रुमाल बनाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox