होम / Himachal: हमीरपुर में अनुराग ठाकुर ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Himachal: हमीरपुर में अनुराग ठाकुर ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

• LAST UPDATED : June 10, 2023

इंडिया न्यूज (India News), Himachal:  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाया है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में आज हम विकासशील देश के रूप में विदेशों में भी पहचाने जाने लगे हैं। उन्होंने  हमीरपुर के परिधि गृह में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

  • राहुल ने ओबीसी समाज का अपमान किया जिसकी सजा उनको मिली है- अनुराग ठाकुर
  • एक लाख रक्षा उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग अब भारत में- अनुराग ठाकुर

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में आज हम विकासशील देश के रूप में विदेशों में भी पहचाने जाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज के हर वर्ग को मोदी सरकार की विकासशील योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कि मोदी के कुशल नेतृत्व में ना केवल एक देश एक संविधान के तहत जम्मू कश्मीर से न केबल 370 धारा हटी बल्कि अब वहां पर पर्यटन को बल मिलने पर आत्मनिर्भरता के मार्ग प्रशस्त हुए हैं । उन्होंने कहा कि एक लाख से अधिक रक्षा उत्पादों का निर्माण भारत कर रहा है।2024 के लोकसभा चुनावों में अपने रोड मैप को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हम केंद्र सरकार की 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी कर्मों के कारण संसदीय सदस्यता से बाहर हुए हैं अगर उनका बयान आना कि वह घुटन महसूस कर रहे थे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है यह ना केवल अमेठी बल्कि वायनाड की जनता का भी अपमान है। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की बढ़त के प्रश्न पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम अपनी उपलब्धियों और अपने द्वारा करवाए गए विकास को लेकर जनता के बीच जाएंगे, जनता ने पहले भी उनका सहयोग किया है आगे भी करेगी।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox