होम / Himachal: जल्द ही मिलेंगे कांगड़ा और बिलासपुर को मंत्री, सुक्खू केंद्रीय नेतृत्व से करेंगे मंत्रणा?

Himachal: जल्द ही मिलेंगे कांगड़ा और बिलासपुर को मंत्री, सुक्खू केंद्रीय नेतृत्व से करेंगे मंत्रणा?

• LAST UPDATED : June 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal: हिमाचल प्रदेश में ज्लद ही कांगड़ा और बिलासपुर जिलों को मंत्री मिल सकते हैं। वहीं इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा एक दिन आगे टल चुकी है। इस संबंध में गुरुवार को सुक्खू कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से मंत्रणा कर सकते हैं। हालांकि, बुधवार को दिल्ली में होते हुए उन्होंने कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से बातचीत नहीं की। बता दें, मुख्यमंत्री बुधवार को अपने कुछ व्यक्तिगत कार्य को निपताने के लिए दिल्ली आए थे। जिसके बाद, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से भी वह गुरुवार को भेंट कर सकते हैं।

दो मंत्रियों की होंगी इस बार नियुक्ति

वह उनसे मिलकर मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा कर सकते हैं। वहीं अभी के समय में जिला कांगड़ा से एक ही मंत्री चंद्र कुमार हैं। बता दें यहां से इस बार दो मंत्रियों की नियुक्ति हो सकती है। जो कि दोनों अलग-अलग वर्ग से बनाए जा सकते हैं। उनमें से एक मंत्री सामान्य वर्ग और एक अन्य आरक्षित वर्ग से होगा। दरअसल इसको लेकर कांगड़ा से अभी कोई नाम तय नहीं करें गए है। जिस वजह से दूसरे मंत्री को बिलासपुर से भी बनाया जा सकता हैं। जिसको लेकर मंत्री पद के लिए बिलासपुर से घुमारवीं के कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी का नाम चल रहा है। अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की भी इसके अलावा नियुक्तियां की जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Home Remedies for Heartburn: आप भी हैं सीने की जलन से परेशान, तो ये घरेलू उपाय अपनाएं

 

 

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox