Himachal News:  जवाहरलाल नेहरू की पूण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सभा का किया गया आयोजन

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal News:  भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री पं0 जवाहरलाल नेहरू की पूण्यतिथि पर आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में सभा का आयोजन किया गया और पं0 नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वाजंलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्यां में कांग्रेस जन शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने पं0 नेहरु के जीवन पर प्रकाश् डालते हुए कहा कि पं0 जवाहरलाल नेहरू स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में वे भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया।

वे भारत के सपने को सााकातर करने के लिए चल पड़

स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री के रूप में वे भारत के सपने को सााकातर करने के लिए चल पड़, जिसके बाद उन्होंने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सुधारों के एक महत्त्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की। नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय चुनावों में प्रभुत्व दिखाते हुए लगातार चुनाव जीतती गई।

जवाहरलाल नेहरू जी को चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बहुत से ऐसे कार्य किये जिनकी वजह से ये हमेशा के लिए अमर हो गए है। इन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत बड़ी भूमिका भी निभाई।

जवाहरलाल नेहरू ने भारत के पुनर्गठन के रास्ते में उभरी हर चुनौती का किया सामना

जवाहरलाल नेहरू ने भारत के पुनर्गठन के रास्ते में उभरी हर चुनौती का समझदारी पूर्वक सामना किया। जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की । उन्होंने योजना आयोग का गठन किया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया और तीन लगातार पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग शुरु हुआ। नेहरू ने भारत की विदेश नीति के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभायी। 27 मई 1964 को जवाहरलाल नेहरू मृत्यु हो गयी।

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना राज्य सरकार का ध्येय

SHARE
Mudit Goswami

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

2 months ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

2 months ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

2 months ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

2 months ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

2 months ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

2 months ago