होम / Himachal news: दिल्ली में नहीं भटकेंगे हिमाचल के लोग, इस जगह पर बनेगा हिमाचल निकेतन

Himachal news: दिल्ली में नहीं भटकेंगे हिमाचल के लोग, इस जगह पर बनेगा हिमाचल निकेतन

• LAST UPDATED : February 8, 2023

 

इंंडिया न्यूज (Himachal pradesh): अब देश की राजधानी दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। अगर हिमाचल के लोग किसी भी काम के लिए दिल्ली में जाते हैं तो उन्हें रहने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अब उन्हें दिल्ली में हिमाचल निकेतन में ठहरने की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को दिल्ली के द्वारका में हिमाचल निकेतन की बिल्डिंग के निर्माण की नींव रखी।

दिल्ली के द्वारका में यह हिमाचल निकेतन की पांच मंजिला भवन का निर्माण शुरू हुआ है। इस भवन के बन जाने से हिमाचल प्रदेश से आकर दिल्ली में पढ़ाई कर रहे छात्रों को ठहरने के लिए सोचना नहीं पड़ेगा। वहीं आम लोगों को भी हिमाचल निकेतन में ठहरने की सुविधा मिलेगी।

हिमालय निकेतन में क्या-क्या सुविधा होगी?

जानकारी के मुताबिक, भवन के बनकर तैयार होने में 23 करोड़ 50 लाख की लागत आएगी। भवन निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग को दी गई है। साल 2025 तक इस भवन को बनाने का लक्ष्य रखा गया है। हिमाचल निकेतन में कुल होंगे 81 सूट्स होंगे, जिसमें दो सूट्स वीआईपी के लिए हैं। बाकी 40 जनरल सूट्स छात्रों के लिए होंगे।

इसके अलावा, 36 जनरल सूट्स आम लोगों के लिए और तीन सूटर स्टाफ के लिए बनाएं जाएंगे। यानी कुल 81 कमरों का निर्माण होगा। भवन के धरातल में 53 गाड़ियों और 87 दोपहिया वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

जनसभा को संबोधित करने त्रिपुरा जा सकते हैं सीएम

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद थे। सीएम ने अधिकारियों को भवन निर्माण के बारे में भी बताया। बता दें कि सीएम सुक्खू दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद त्रिपुरा जाएंगे। वहां पर वे स्टार प्रचारक के तौर पर जनता को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़े- Himachal News: क्या बदल जाएगा शिमला का नाम?

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox