होम / Himachal News: भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली, हिमाचल की सड़कों पर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Himachal News: भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली, हिमाचल की सड़कों पर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

• LAST UPDATED : March 4, 2023

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। बीजेपी ने रैली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। कुल्लू जिले के सर्किट हाउस से ढालपुर तक ये आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुक्खू सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व संसाद महेशवर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार छल से सत्ता में आई है। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल हुए।

  • भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली
  • पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला
  • बदले की भावना से कर रही कार्यालयों को बंद- जयराम ठाकुर
  • सुक्खू होगे तालाबंदी वाले मुख्यमंत्री

 

बदले की भावना से बंद किए कार्यालय- जयराम ठाकुर

बीजेपी की आक्रोश रैली में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल हुए। जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी सरकार ने बजट प्रावधान के साथ आम लोगों की सुविधा के लिए कार्यालय खोले थे। सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही बदले की भावना से इन कार्यालयों को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि विकास पर ताला लगाकर सुक्खू सरकार अपनी गारंटियों पर ध्यान दे रही है। बता दे कि कुल्लू जिले में सीएम सुक्खू ने 40 संस्थानों को बंद कर दिया है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू होगे तालाबंदी वाले मुख्यमंत्री- जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह पहली बार हुआ है, जब किसी सरकार के खिलाफ विपक्ष सड़क पर उतरा है। अब से पहले किसी सरकार ने बदले की भावना से काम नहीं किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सुक्खू कभी कैबिनेट में नहीं रहे इसलिए उन्हें जानकारी नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू तालाबंदी वाले मुख्यमंत्री होंगे।

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox