होम / Himachal News: सीएम सुक्खू के बयान पर जयराम ठाकुर का पलटवार

Himachal News: सीएम सुक्खू के बयान पर जयराम ठाकुर का पलटवार

• LAST UPDATED : February 8, 2023

 

इंडिया न्यूज (Himachal Pradesh): हिमाचल प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक बयानबाजी का दौर चल रहा है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के बीच आरोप- प्रत्यारोप का क्रम जारी है। सीएम सुक्खू हिमाचल की बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था के लिए पूर्व सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। सीएम ने आगे कहा कि आज प्रदेश सरकार को पिछली सरकार के लिए लोन लेना पड़ रहा है। हाल ही में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल की तुलना श्रीलंका की अर्थव्यवस्था से की थी।

मुख्यमंत्री सुक्खू के बयान पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने पलटवार किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल की तुलना श्रीलंका की अर्थव्यवस्था से करना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

पिछली सरकार के फैसले बदल रही है सरकार- जयराम

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की छवि नायक वाली बताई जा रही है। कहीं उनके फैसले से उनकी छवि पर उल्टी न पड़ जाए। प्रदेश सरकार लगातार पिछली सरकार के फैसलों को बदल रही है। कांग्रेस संस्थानों को बंद कर करके प्रदेश पर 5000 करोड़ का बोझ पड़ने की हवाला दे रही है जबकि उन संस्थानों को कैबिनेट की बैठक में पर्याप्त बजट मुहैया करवाने के बाद ही खोले गए थे।

कांग्रेस एक भी वादे पर नहीं लगाई मुहर- जयराम

चुनाव से पहले कांग्रेस बड़े- बड़े वादे किए थे और उन वादों को पहली कैबिनेट की बैठक में अमलीजामा पहनाए जाने की बात कही थी। लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक एक भी वादे पर मुहर नहीं लगाई है। सरकार बिना किसी वजह के कमजोर अर्थव्यवस्था का रोना रो रही है। प्रदेश की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है कि कब उनसे किए गए वादे पूरे किए जाएंगे।

इसे भी पढ़े- Himachal News: हिमाचल में लॉटरी के नाम पर लगा लाखों का चूना

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox