Himachal News: स्टैंड से कुछ दूर जाने के बाद बंद हो गई HRTC की बस

 

इंडिया न्यूज, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Road Transport Corporation): हिमाचल प्रदेश इन दिनों कर्ज की चपेट में है। वहीं हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों का हाल भी खराब है। शिमला के पुराने बस स्टैंड से सांगटी रूट पर चल रही बस बुधवार को एचआरटीसी प्रवेश द्वार पर पहुचंते ही खराब हो गई। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लोगों के सहयोग से बस को धक्का लगाकर चालू करने की कोशिश की लेकिन बार-बार कोशिश के बावजूद बस को चालू नहीं किया जा सका। हिमाचल पथ परिवहन निगम पुरानी बसों के सहारे ही लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने का काम कर रही है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस स्टैंड से सांगटी रोड पर जा रही थी तभी अचानक बस खराब हो गई, जिसकी जानकारी अड्डा प्रभारी को दी गई। जानकारी मिलते ही यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई। एचआरटीसी की दूसरी बस से यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया। बस खराब होने की वजह से पुराने बस अड्डे पर लोगों को बड़ी देर तक जाम का सामना करना पड़ा। हिमाचल पथ परिवहन निगम पुरानी बसों के सहारे ही लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने का काम कर रही है।

इसे भी पढ़े- Gautam Adani News: हिमाचल में अडानी समूह की कंपनी विल्मर लिमिटेड पर टैक्स चोरी के शक में हुई छापेमारी

पुरानी बसों के सहारे एचआरटीसी

हिमाचल प्रदेश में जेएनएनआरएम के तहत चलाई जा रही एचआरटीसी बसों की हालत बेहद चिंताजनक है। ये बसें काफी पुरानी हो गई है। हालांकि शिमला शहर के कई रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन कई रूटों पर अभी भी पुरानी बसों के सहारे ही यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा रहा है। इन बसों से शहर में प्रदूषण फैलने की संभावना भी अधिक है। वहीं हिमाचल प्रदेश को 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

तकनीकी खराबी के चलते रिपेयर के लिए भेजी गई बस

हिमाचल पथ परिवहन निगम के कार्यकारी क्षेत्र प्रबंधक लोकल डिपो अनिल शर्मा ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आ जाने से बस अचानक से बंद हो गई थी। बस के खराब होने की जानकारी मिलते ही यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरी बस भेजी गई। उन्होंने कहा कि बस में तकनीकी खराबी के चलते उसे रिपेयर के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े- Himachal News: जस्टिस सबीना होंगी हिमाचल हाईकोर्ट की स्थाई मुख्य न्यायाधीश, कॅालेजियम की सिफारिश के बाद मिली मंजूरी

SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago