होम / Himachal News: 11वीं क्लास छात्रा ने दिया बच्चे को दिया जन्म, पिता की शिकायत पर FIR दर्ज, जानें क्या है मामला?

Himachal News: 11वीं क्लास छात्रा ने दिया बच्चे को दिया जन्म, पिता की शिकायत पर FIR दर्ज, जानें क्या है मामला?

• LAST UPDATED : July 7, 2024

India News HP ( इंडिया न्यूज ), Himachal News: हिमाचल के शिमला से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिले की रहने वाली 11वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इसके बाद पिता ने ठियोग पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस केस की है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक पिछले दिन लड़की के पेट में अचानक पेट में दर्द शुरू हुआ। इसके बाद लड़की के घरवालों ने उसे हॉस्पिटल ले गए। जब उसकी जांच की गई तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट है और पेट का दर्द प्रसव पीड़ा की हो रही है। कुछ ही देर बाद लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया।

पिता ने 6 लोगों पर की FIR

इसके बाद लड़की के पिता ने अज्ञात व्यक्ति पर FIR दर्ज करवाया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट के तहत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन लड़की से पूछताछ नहीं कर पाई है, क्योंकि वह प्रसव के दर्द से अभी भी कराह रही है। इसके साथ ही उस लड़की की मानसिक स्थिति सही नहीं है। लड़की के बयान के बाद इस घटना की जांच सही ढंग से हो पाएगी।

Also Read- Himachal News: शिमला में भारी बारिश के बाद भयानक लैंडस्लाइड

पुलिस ने एक लड़के को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए मत्याना के रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। लेकिन उसकी अभी तक औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित छात्रा के बयान के बाद उस युवक को अधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read- Terror attack in J&K: कुलगाव में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, 2 जवान शहीद और 6 आतंकी ढ़ेर

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox