होम / Himachal News: 40 मौतें, 337 करोड़ का नुकसान, हिमाचल में मानसून ने मचाई भयंकर तबाही

Himachal News: 40 मौतें, 337 करोड़ का नुकसान, हिमाचल में मानसून ने मचाई भयंकर तबाही

• LAST UPDATED : July 21, 2024

India News Himachal ( इंडिया न्यूज ), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन शुरू होने के बाद विभिन्न कारणों से 40 लोगों की मौत हो गई है। ज्यादातर मौतें दुर्घटनाओं में हुई हैं और पेड़ से गिरने या पहाड़ी से फिसलने के कारण लोगों की जान गई है।

इसके अलावा, 4 मौतें सांप के काटने से हुई हैं। 5 लोगों की मौत बिजली के झटके से हुई है। एक व्यक्ति की मौत बाढ़ में डूबने से और एक की मौत किसी अन्य कारण से हुई है। सबसे ज्यादा मौतें प्रदेश के तीन जिलों कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में हुई हैं। प्रदेश में मौतों का आंकड़ा 27 जून से 20 जुलाई तक जुटाया गया है।

Read More: Himachal Disaster: नाहन में फटे बादल! सड़क-मकान ढहे, 1 की मौत

4 विभागों को हुआ 337 करोड़ से भी अधिक का नुकसान

दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या 13 रही, 16 लोगों की मौत पेड़ से गिरने और पहाड़ी से फिसलने से हुई और अगर सांप के काटने से 4, बाढ़ में डूबने से 1 और किसी अन्य कारण से 1 की मौत का आंकड़ा जुटाया जाए तो अब तक कुल 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, राज्य सरकार के चार विभागों को हुए नुकसान के आंकड़े अब तक आ चुके हैं। कुल मिलाकर चारों विभागों को 337.38 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा अन्य विभागों ने बारिश से हुए नुकसान की जानकारी नहीं दी है।

जानिए किस विभाग को हुआ कितना नुकसान?

विभाग                नुकसान
लोक निर्माण    –   114.60 करोड़
जल शक्ति    –     69.19 करोड़
कृषि          –     1.32 करोड़
बागवानी      –   152.27 करोड़
कुल          –     337.38 करोड़

Read More: Shrikhand Yatra 2024: श्रीखंड यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत, अब तक 5 लोगों ने गवाई जान

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox