होम / Himachal News: पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में पकड़ी 39 किलो चरस और 1 किलो चिट्टा

Himachal News: पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में पकड़ी 39 किलो चरस और 1 किलो चिट्टा

• LAST UPDATED : July 15, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज), Himachal News: नॉर्थ रेंज कांगड़ा पुलिस ने पिछले 6 माह में कांगड़ा, चम्बा, ऊना व पुलिस जिला नूरपुर के पुर के तहत । विभिन्न मामलों में 39 किलोग्राम से अधिक चरस और 1 किलोग्राम से अधिक चिट्टा बरामद किया है। आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक सबसे अधिक 16 किलो 309 ग्राम से अधिक चरस पुलिस जिला नूरपुर ने, 15 किलो 20 ग्राम चम्बा पुलिस, 7 किलो 521 ग्राम से अधिक जिला कांगड़ा पुलिस और 161.25 ग्राम चरस ऊना पुलिस द्वारा पकड़ी गई है।

इन जिलों में पकड़ी गई चरस

पिछले वर्ष इन चार जिलों में 33 किलो 808 ग्राम से अधिक चरस, जिसमें सबसे अधिक चम्बा 17 किलो 459 ग्राम से अधिक, कांगड़ा में 13 किलो 431 ग्राम, पुलिस जिला नूरपुर में 1 किलो 829 ग्राम और ऊना जिला पुलिस ने 1 किलो 89 ग्राम से अधिक चरस बरामद की थी। चिट्टे की बात करें तो इस वर्ष अभी तक 1 किलो 459 ग्राम से अधिक चिट्टा पकड़ा है।

ये भी पढ़ें: सबसे खतरनाक बैक्टीरिया, शरीर में जाते ही मौत पक्की

इनमें सबसे अधिक 518.42 ग्राम चिट्टा पुलिस जिला नूरपुर, 449.047 ग्राम चिट्टा कांगड़ा पुलिस, 342.048 ग्राम चिट्टा ऊना पुलिस और 150.066 ग्राम चिया चम्बा पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। पिछले वर्ष उक्त जिलों में 4 किलो 199 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था।

इतने किलो चरस की बरामदगी

इनमें पुलिस जिला नूरपुर के तहत 2 किलो 982 ग्राम से अधिक, ऊना पुलिस द्वारा 564.285 ग्राम, जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा 540 ग्राम, जबकि चम्बा पुलिस द्वारा 113.039 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। इसके अलावा इस वर्ष इन्हीं जिलों में 18 लाख 63 हजार 850 एम.एल. बीयर बरामद की गई है।
सबसे अधिक बीयर पुलिस जिला नूरपुर के तहत 2 लाख 50900 एम.एल., कांगड़ा पुलिस द्वारा 16 लाख 1 हजार 400 एम.एल. और चम्बा पुलिस द्वारा 11550 एम.एल. बीयर बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें: 90 रुपये में मिल रहा घर! साथ में सरकार देगी 27 लाख रुपए

SHARE
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox