होम / Himachal News: बिलासपुर पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, दिल्ली से नाइजीरियन नशातस्कर को पकड़ा

Himachal News: बिलासपुर पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, दिल्ली से नाइजीरियन नशातस्कर को पकड़ा

• LAST UPDATED : April 10, 2023

Himachal News: हिमाचल बिलासपुर पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दिल्ली से हिमाचल प्रदेश में नशीला व अवैध पदार्थ चिट्टा यानि हेरोइन सप्लाई करने वाला नाइजीरियन नशा तस्कर को धर दबोचा है। पकड़े गए नाइजीरिया देश के आरोपी नागरिक का नाम मार्टीन है। मंगलवार को नशातस्कर को न्यायलय में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर लिया जाएगां।

  • बिलासपुर पुलिस की नशातस्कर के खिलाफ बड़ी कार्यवाही
  • दिल्ली में बनाया करता था चिट्टा यानि हेरोइन
  • दिल्ली से ही पकड़ा गया नाइजीरियन नशातस्कर

आरोपी के पास नाइजीरियन दस्तावेज बरामद हुए

इस बारे में जानकारी देते हुए जिला बिलासपुर के एसपी डॉक्टर कार्तिकेयन बताया कि बिलासपुर पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दिल्ली से चिट्टा यानि हेरोइन बनाकर सप्लाई करने वाला नाइजीरियन नशा तस्कर पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि इस विदेशी नशातस्कर को पकड़ने में सिटी पुलिस चौकी बिलासपुर की टीम का विशेष योगदान रहा है। वहीं पुलिस के द्वारा न्यायालय में पेश करने के बाद ही रिमांड मिलेगी। एसपी कार्तिकेयन ने बताया कि एक्शन के दौरान इस नाइजीरियन से कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। जिनमें हेरोइन बनाने की के फार्मूले पर विश्लेषण किया गया है। उन्होंने बताया अवैध नशे पर बिलासपुर पुलिस ने शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चला रखा है तथा इस अभियान में पुलिस को काफी सफलता भी मिल रही है।

आंकड़ों की नजर से

आंगड़ों पर नजर डालें तो गत मार्च माह में बिलासपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों में 9 किलो 370 ग्राम चरस, 342 ग्राम 15 मिलीग्राम चिट्टा, 1 प्वाइंट 71 ग्राम स्मैक, 108.39 ग्राम अफीम व 276 ग्राम चूरा पोस्त पुलिस ने पकड़ा है। बड़े मामलों पर नजर डालें तो 13 मार्च को स्वारघाट पुलिस थाना पुलिस ने एक मामले में 148 ग्राम चिट्टा पकड़ा व 27 मार्च को एक अन्य मामले में 54.63 ग्राम चिट्टा पकड़ा। वहीं सदर पुलिस थाना टीम ने 24 मार्च को एक मामले में 4 किलो 930 ग्राम चरस व 30 मार्च को एक अन्य मामले में 2 किलो 10 ग्राम चरस पकडऩे में सफलता हासिल की।

ये भी पढ़ें- Himachal politics: जयराम ठाकुर ने सरकार पर मंडी जिले के साथ भेदभाव करने के लगाए आरोप

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox