Himachal News
India News (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में नवरात्रि के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार तथा निगम बोर्डों में ताजपोशी होने की संभावना है। सरकार तथा संगठन स्थल पर नियुक्तियों को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो चुके हैं। राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों के तीन पद खाली पड़े हैं। इसके सिवाय निगम और बोर्डों में एक दर्जन अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की नियुक्तियां होनी बाकी है। हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा तथा मंडी जिले के नेता की नियुक्तियों के इंतजार में है। 15 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू होने वाली है।
मॉनसून सीजन के चलते प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार बीते कुछ दिनों नहीं हो पाया। अब हालात सामान्य हो रहे हैं, नए मंत्रियों की नियुक्ति करने के लिए कवायत में तेजी दर्शाई गई है। सूत्रों की माने तो नवरात्रि के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार होने की आशंका है। कांग्रेस हाईकमान में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस बाबत हरी झंडी मिल चुकी हैं। पिछले कुछ दिनों शिमला सटे छराबड़ा में सुक्खू की पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ इस विषय पर चर्चा हुई है।
जिला कांगड़ा के वर्तमान सुधीर शर्मा, यादवेंद्र गोमा, हमीरपुर से राजेंद्र राणा, बिलासपुर से राजेश धर्माणी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा और कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा सोशल मीडिया पर मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर गाहे-बगाहे नाराजगी भी जता चुके हैं। जिला बिलासपुर की अनदेखी से अंदरखाते राजेश धर्माणी में भी रोष है। अगले वर्ष लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस विधायकों की नाराजगी को समय रहते दूर करना जरूरी हो गया है। उधर, निगमों-बोर्डों में ताजपोशी के लिए जिला मंडी, चंबा, कांगड़ा, ऊना, कुल्लू, सोलन और सिरमौर के नेता कतार में हैं।
यह भी पढ़े- Cricket World Cup: आईसीसी ने सुरक्षा करी कड़ी, 30 से अधिक…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…