मालरोड पर मॉर्निंग वॉक करते नजर आए सीएम सुक्खू
इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम बनने के बाद अपने साधारण व्यक्तित्व के चलते लगातार चर्चा में बने रहते है। एक बार फिर सीएम सुक्खू की सरल, सहज और साधारण स्वभाव वाली तस्विरें सामने आ रही हैं। इस तस्वीर में सीएम बिना वीवीआईपी तामझाम के मॉर्निंग वॉक करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सीएम मालरोड पर मॉर्निंग वॉक करते हुए आम लोगों से भी बातचीत करते नजर आ रहे है।
सोमवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुबह की सैर के दौरान लोगों से मिलते-जुलते हुए नजर आए और उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और फोन पर जरूरी काम भी निपटाए। इस दौरान उनके साथ कोई सुरक्षा कर्मी नजर नहीं आया और वह बिना किसी प्रोटोकॉल के सैर के लिए निकले थे। उनके साथ एक तस्वीर में हिमाचल के एडवोकेट जनरल अनूप रत्न भी नजर आ रहे हैं।
इससे पहले भी शनिवार शाम को मख्यमंत्री सुक्खू शिमला में अपने अधिकारिक आवास ओक ओवर से राज्य सचिवालय के लिए पैदल ही चल पड़े थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी वीवीआईपी प्रोटोकॉल छोड़कर पैदल ही सचिवालय की ओर जा रहे थे। मुख्यमंत्री सुक्खू को पैदल चलता देख सड़क में मौजूद आम लोग हैरान हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री से आम लोगों ने भी मुलाकात की. मुख्यमंत्री लोगों से हाथ मिलाकर अभिवादन करते हुए राज्य सचिवालय की ओर गए।
इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रोटोकॉल तोड़कर आम जनता से मिलते हुए नजर आ चुके हैं। वह आम लोगों के साथ पूरी आत्मीयता के साथ मुलाकात करते हैं। मुख्यमंत्री का मुलाकात के दौरान आम लोगों का हाथ पकड़कर आश्वासन देना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
इसे भी पढ़े- Himachal News: हिमाचल सरकार ने अपना फैसला बदला, पहली से 8वीं के तक के सभी विद्यार्थीयों को मिलेगी फ्री ड्रेस
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…