Himachal News: सीएम सुक्खू ने शुरू की मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना, 7000 महिलाओं को मिलेंगे डेढ़-डेढ़ लाख रुपये

Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में कदम उठाते हुए शीघ्र ही ‘मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना’ शुरू करने जा रही है। जिसके तहत पात्र विधवाओं और एकल नारियों को आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार इस वित्त वर्ष के दौरान ऐसी लगभग 7000 महिलाओं को इस योजना के तहत डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार समाज के वंचित वर्गों के कल्याण पर विशेष ध्यान दे रही है। वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तुत बजट में इस दिशा में कई पहल की गई हैं।

  • 7000 महिलाओं को इस योजना के तहत मिलेंगे डेढ़-डेढ़ लाख रुपये
  • महिलाओं की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से होनी चाहिए कम

योजना को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा

इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा योजना को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है तथा इस योजना के तहत पात्र विधवाओं और एकल महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से ऐसी महिलाओं को संबल मिलेगा जो आर्थिक तंगी के कारण अपने आवास का निर्माण करवाने में असमर्थ है। इस योजना की मदद से ये महिलाएं अब अपना घर बनाने में सक्षम होंगी। इससे न केवल महिलाओं को रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा अपितु इससे महिलाओं में स्वामित्व और सशक्तिकरण की भावना भी सुदृढ़ होगी।

योजना विधवाओं और एकल नारियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए- सीएम

इसके अलावा, इस योजना के तहत निर्मित घरों में बिजली, पानी और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। इस योजना के तहत यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि महिलाओं के पास अपने दैनिक जीवनचर्या के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों। सीएम सुक्खू ने कहा कि यह योजना विधवाओं और एकल नारियों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें समाज में सम्मानित जीवन जीने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इन कमजोर समूहों की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के सरकार के प्रयासों से राज्य में समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें- MC shimla election: बीजेपी ने जारी की अपने 24 प्रत्याशियों की सूची, 10 वार्डों को लेकर फंसा है पेंच

SHARE
Mudit Goswami

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

6 months ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

6 months ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

6 months ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

6 months ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

6 months ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

6 months ago