होम / Himachal News: कांगड़ा जिले के देहरा में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता समारोह में सीएम सुक्खू रहेंगे मुख्य अतिथि

Himachal News: कांगड़ा जिले के देहरा में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता समारोह में सीएम सुक्खू रहेंगे मुख्य अतिथि

• LAST UPDATED : August 4, 2024

India News HP ( इंडिया न्यूज ),Himachal News: इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिमाचल सरकार कांगड़ा जिले के देहरा में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने की तैयारी कर रही। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू देहरा के इस राज्यस्तरीय स्वतंत्रता समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगे जो कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके अलावा सभी जिलास्तरीय कार्यक्रमों के लिए प्रदेश सरकर के मंत्रियों की ड्यूटी तय की गई है।

 

जिला मुख्यालयों में मंत्रियों की ड्युटा तय

सभी जिलास्तरीय कार्यक्रमों में मंत्रियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। जिला मुख्यालय के स्वतंत्रता समारोह में ड्युटी निम्नवत है – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शिमला, राज्य के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह सोलन, चंद्र कुमार ऊना, कर्नल धनीराम शांडिल हमीरपुर, हर्षवर्धन चौहान लाहौल स्पीति,  रोहित ठाकुर चंबा जगत सिंह नेगी किन्नौर, के. अनिरुद्ध सिंह नाहन, राजेश धर्माणी मंडी, विक्रमादित्य सिंह कुल्लू और यादविंद्र गोमा बिलासपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

Also Read: Himachal Illegal Mining: सरकार अवैध खनन पर कसेगी नकेल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की रणनीतियों पर चर्चा

देहरा के राज्यतरीय कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

 

देहरा के राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर देहरा एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने उच्चस्तरीय बैठक की है। नगर परिषद के प्रतिनिधियों, मंडल स्तर के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर दिशानिर्देश जारी की है, चाक-चौबंद रखने को लेकर सबको जरूरी दिशा-निर्देश जारी किया गया है। स्वतंत्रता परेड का पूर्वाभ्यास 12 से 14 अगस्त को किया जाएगा।
समारोह 15 अगस्त को सुबह 11 बजे कांगड़ा, देहरा के शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम में शुरू होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल और आशीष बुटेल शामिल रहेंगे। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर नगर परिषद देहरा में तैयारियां ज़ोरो शोरो पर हैं।

 

Also Read: Himachal Weather: हिमाचल में बादल फटने और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सीएम सुक्खू ने किया दौरा

 

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox