Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सुक्खू ने देश के राजनैतिक क्षेत्र में एक खासा स्थान हासिल किया है। एक प्रतिष्ठित कम्पनी द्वारा किए गए सर्वेक्षण में उन्हें भारत के शीर्ष 100 शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में 79वां स्थान प्राप्त हुआ है। प्रभावशाली एवं कुशल नेतृत्व, लोगों से जुड़ने की क्षमता, राज्य के विकास के प्रति समर्पण और हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से समृद्ध राज्य बनाने के लिए शुरू की गई योजनाओं के परिणामस्वरूप उन्हें इस सूची में शामिल किया गया है।
जनता के बीच उनकी लोकप्रियता में वृद्धि हुई है। वहीं हरित ऊर्जा, ई-वाहन, पर्यटन, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उनकी पहल की समाज के प्रत्येक वर्ग ने सराहना की है। उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने ओल्ड पैंशन नीति की फिर से बहाली की है, जो वायदों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधन जुटाने और राजस्व सृजन पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
इसके अतिरिक्त प्रदेश का कार्यभार सम्भालने के बाद उन्होंने नशे के अवैध व्यापारियों, खनन माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।
उनका आम आदमी से घुलना-मिलना, लोगों की जन समस्याओं के समाधान के लिए सदैव उपलब्ध रहना और लोगों के दिल जीत रहा है। मार्निंग वॉक के दौरान लोगों से जुड़ाव व वीवीआईपी संस्कृति से उलट अल्टो कार में यात्रा जैसे कदमों से उनके साधारण व्यक्तित्व में और निखार आया है। आम आदमी की परेशानियों से भली-भांति परिचित मुख्यमंत्री ने कमज़ोर वर्गों की स्थिति में सुधार के लिए विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए हैं ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…