होम / Himachal News: हिमाचल के पद्मश्री विजेता नेकराम शर्मा ने की बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुकालक, देश में जैविक खेती को लेकर हुई चर्चा

Himachal News: हिमाचल के पद्मश्री विजेता नेकराम शर्मा ने की बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुकालक, देश में जैविक खेती को लेकर हुई चर्चा

• LAST UPDATED : April 10, 2023

Himachal News: कृषि क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रहने वाले पद्मश्री विजेता नेकराम शर्मा ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उनको पद्मश्री मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। नेकराम शर्मा और जेपी नड्डा की ये मुलाकात तकरीबन एक घंटा चली।

हम प्राकृतिक खेती को बुलंदियों पर पहुंच जाएंगे-नेकराम शर्मा

इस मौके पर पद्मश्री विजेता नेकराम शर्मा ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हम प्राकृतिक खेती को बुलंदियों पर पहुंच जाएंगे। जिस प्रकार से सभी बड़े नेताओं का साथ इस उत्तम कार्य के लिए मिला है वह हम सबके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जगत प्रकाश नड्डा जी ने उनसे बात की, उससे बिल्कुल प्रतीत नहीं होता कि वह एक इतनी बड़े विश्व राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उन्होंने कहा कि नड्डा का स्वभाव एकदम विनम्र, सरल और स्नेहपुरावक है, इस मुलाकात के दौरान उनकी पत्नी मलिका नड्डा भी उनके साथ रही और उन्होंने प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत चर्चा की और हमारा मनोबल बढ़ाया।

नेकराम शर्मा ने पारंपरिक फसल प्रणाली किया पुनर्जीवित

बता दे कि नेकराम शर्मा जैविक खेती से जुड़े हैं। वह नौ अनाज की पारंपरिक फसल प्रणाली को पुनर्जीवित कर रहे हैं। नौ अनाज एक प्राकृतिक अंतरफसल विधि है जिसमें नौ खाद्यान्न बिना किसी रासायनिक उपयोग के जमीन के एक ही टुकड़े पर उगाए जाते हैं। इससे पानी के उपयोग में 50 फीसदी की कटौती और भूमि की उर्वरता बढ़ती है। उन्होंने अन्य किसानों को भी इस प्रणाली को अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्थानीय स्वदेशी बीजों का उत्पादन कर छह राज्यों में 10,000 से अधिक किसानों को बिना किसी शुल्क के वितरित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंं- Himachal News: हिमाचल में समारोहों में बीयर परोसे जाने पर रोक, जानें रोक लगाने की वजह

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox