होम / Himachal News: हिमाचल में बरात से एक दिन पहले मुकरा दुल्हा, गाड़ी आएगी तभी होगी शादी

Himachal News: हिमाचल में बरात से एक दिन पहले मुकरा दुल्हा, गाड़ी आएगी तभी होगी शादी

• LAST UPDATED : February 23, 2023

Himachal News: हिमाचल में शादी के कुछ घंटे पहले ही दो संबंधों के बीच जुड़ रहा अटूट रिश्ता अचानक ही टूट गया। एक दिन पहले जब दूल्हे ने दहेज में कार की मांग रखी तो सब हक्के-बक्के रह गए। दूल्हे की डिमांड पर लड़की ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया। मामला ऊना जिले के बंगाणा क्षेत्र का है। शादी टूटने के बाद लड़की पक्ष बंगाणा थाना पहुंचा। लड़की के भाई ने इस मामले में रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • शादी के कुछ घंटे पहले की कार की मांग
  • दहेज के चलते लड़की ने किया शादी से इंकार
  • परिजन कर रहे खर्च भरपाई की मांग
  • पुलिस कर रही मामले की जांच

दहेज की बात सुनकर लड़की ने किया शादी से इंकार

बुधवार शाम को वर पक्ष बरात लेकर आने वाला था। सुबह से ही घर में खुशी को माहौल बना गया। लोग बारात की तैयारियों में लगे थे। दोपहर तक लड़की पक्ष के सभी रिश्तेदारों और गांव वालों का जमावड़ा घर में लगने लगा था। तभी लड़के की तरफ से एक कॉल आता है। लड़का अचानक दहेज में कार, पैसे और कुछ गहनों की डिमांड कर देता है। खुशी का माहौल अचानक गम में तबदील हो गया। लड़की को जब दहेज की बात के बारे में पता चला तो लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया।

परिजन कर रहे खर्च के भरपाई की मांग

शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर पक्ष की तरफ से शादी के दिन कार, सोने के गहनों और पैसे की मांग की गई थी। जिसे पूरा नहीं होने पर बरात लाने से साफ इनकार कर दिया, साथ ही लड़की के परिजनों ने कहा कि लड़की की शादी में उनका 20 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है, प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची है। परीजनों ने कहा कि शादी में किए गए खर्च की भरपाई की जानी चाहिए। वहीं पुलिस मामले की जांच में लग गई हैं।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox