Himachal News: अब नहीं बदलेगी गांवों और कस्बों की प्रशासनिक सीमाएं, जनवरी 2024 तक रहेगी फ्रीज

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में गांवों और कस्बों की प्रशासनिक सीमाएं अगले पांच महीने तक फ्रीज रहेंगी। जिलों, उपमंडलों, तहसीलों, उपतहसीलों, विकास खंडों और वार्डों से भी छेड़खानी नहीं की जा सकेगी। जनगणना के पूरा होने तक इनकी हदों में फेरबदल नहीं हो सकेगा। राज्य सरकार ने यह समय-सीमा एक जनवरी 2024 तक के लिए बढ़ाई है, जबकि पहले यह एक जुलाई 2023 तक ही तय थी। प्रधान सचिव मुख्यमंत्री भरत खेड़ा ने इसकी अधिसूचना जारी की है। राज्य में जनगणना-2021 का काम कोविड की वजह से काफी लेट हो गया है।

एक जनवरी 2024 तक रहेगी ये सीमाएं फ्रीज

पहले यह तय हुआ था कि इसके लिए प्रशासनिक सीमाएं एक जुलाई 2023 तक फ्रीज रहेंगी। यानी इन्हें यहां-वहां नहीं किया जा सकेगा, मगर अब यह तय किया गया है कि इन सीमाओं को एक जनवरी 2024 तक नहीं छेड़ा जा सकेगा। इसकी वजह से जनगणना का काम और लंबा खिंच रहा है। प्रधान सचिव मुख्यमंत्री भरत खेड़ा ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, निदेशक जनगणना, सभी मंडलायुक्तों, विभागाध्यक्षों और उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा भारत सरकार के गृह मंत्रालय के रजिस्ट्रार जनरल एंड सेंसस कमिश्नर और निदेशक जनगणना ऑप्रेशंस को भी सूचित किया है।

ये भी पढ़े- हिमाचल की भारी बरसात पर आया कलैश खेर का बयान, भगवान की गोद में रहना नहीं आसान

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago