Himachal News: दर्दनाक हादसा, शाम तक सब ठीक, सुबह देखा तो जिंदा जला शख्स!

India News Himachal (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल के कुल्लू जिले के उप मंडल बंजार के बठाहड से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार की रात एक व्यक्ति आग में जिंदा जल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच के लिए स्थानीय लोगों से बात कर जानकारी जुटा रही है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बठाहड़ गाव का रहने वाले जीवनलाल अपने कमरे में सोया हुआ था। आस-पास के लोग जब सुबह में देखा कि उसके कमरे से धुआं निकल रहा है। जब लोग उसके घर के नजदीक गए तो देख कर दंग रह गए। लोगों ने देखा की जीवनलाल का शरीर पूरी तरह जल गया है। उसका शव जला पड़ा था। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

Also Read- JK Lok Sabha Election: उधमपुर सीट पर वोटिंग खत्म, 65.08 फीसदी…

ग्रामीणों ने क्या कहा?

ग्रामीणों के अनुसार जीवनलाल अपने परिजनों से अलग रहता था। पहली नजर में यह मामला आग में जिंदा जलने का लग रहा है, लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि जिंदा जलाने पर कई सवाल उठते हैं। इसमें सबसे अहम बात यह है कि आग कैसे लगी, इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए पुलिस भी जांच में जुटी है और गांव वालों और परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर जीवन लाल को जिंदा जलाया गया तो उसकी चीख आसपास के लोगों को क्यों नहीं सुनाई दी।

कुल्लू एसपी गोकुल चंद्रन कार्तिकेय ने बताया कि “बंजार पुलिस की टीम घटना की छानबीन कर रही है। साथ ही अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।”

Also Read- Himachal Accident : ऊना-हमीरपुर हाइवे पर पलटी गाड़ी, 15 लोग घायल

SHARE
Ankul Kumar

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago