होम / Himachal News: प्रतिभा ने करी संगठन की मजबूतीकी बात, प्रियंका के समक्ष रखी कर्मठ कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां देने की मांग

Himachal News: प्रतिभा ने करी संगठन की मजबूतीकी बात, प्रियंका के समक्ष रखी कर्मठ कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां देने की मांग

• LAST UPDATED : September 13, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को हिमाचल दौरे पर आईं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के समक्ष राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के नौ माह बाद भी कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान नहीं मिलने का मामला उठाया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कर्मठ कार्यकर्ताओं को सरकार में अहम जिम्मेदारियां मिलना जरूरी है। कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखने के लिए नियुक्तियां जल्द करनी होंगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला से जारी बयान में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी को मंगलवार को संगठन से जुड़े मामलों से कराया अवगत।

प्रियंका को दी आपदा के नुकसान की जानकारी 

संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं को सरकार में अहम जिम्मेदारियां देने की वकालत करते हुए उन्हें जल्द ही जिम्मेंदारियां देने की बात करी, जिससे आने वाले लोकसभा चुनावों में संगठन पूरी मजबूती के साथ उतरें। इससे पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष भी प्रतिभा सिंह कई बार यह मांग उठा चुकी हैं। प्रतिभा ने प्रियंका गांधी को मंडी संसदीय क्षेत्र में भारी बारिश व भूस्खलन से हुई तबाही की जानकारी देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में एक ओर जहां सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं लोगों के घर, किसानों व बागवानों की फसलें भी पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। कहा कि केंद्र सरकार का रवैया बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश सरकार के कई बार आग्रह करने के बावजूद राष्ट्रीय आपदा की घोषणा नहीं की जा रही है।

यह भी पढ़े-  Himachal: 35 से 15 किया आयात शुल्क, प्रियंका गांधी बोली बागवानों से धोखा कर रही केंद्र सरकार

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox