होम / Himachal News: हिमाचल दिवस के लिए काजा में आयोजन की तैयारियों शुरू, जानें 15 अप्रैल को क्यों बनाया जाता है ये दिन

Himachal News: हिमाचल दिवस के लिए काजा में आयोजन की तैयारियों शुरू, जानें 15 अप्रैल को क्यों बनाया जाता है ये दिन

• LAST UPDATED : April 12, 2023

Himachal News: हिमाचल दिवस की तैयारिया शुरू हो गई है। हिमाचल दिवस जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के काजा उप मंडल के मुख्यालय में सतलुज नदी के किनारे मेला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। काजा अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने समारोह की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि तीन दिवसीय दौरे के दौरान 14 अप्रैल को सीएम सगनम हेलीपैड पर 12:15 पर पहुंचेंगे और सगनम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा उनका पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं सीएम सुक्खू इसी दिन पूर्व की हिमाचल सरकार के खिलाफ जागरूकता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा।

  • 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस की तैयारियां शुरू
  • सीएम 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचेगें काजा
  • जानें 15 अप्रैल को क्यों बनाया जाता है ये दिन

प्रदेश के सुरक्षा दल आयोजन में होंगे शामिल

बता दे कि 15 अप्रैल को सीएम सुक्खू हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्म्ड फोर्स के पुरुष व महिला दल, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस फॉक्स कंपनी, हिमाचल प्रदेश यातायात पुलिस, हिमाचल होमगार्ड के जवान तथा जवाहर नवोदय विद्यालय काजा के विद्यार्थियों की एनसीसी व स्काउट एंड गाइड की टुकड़ी भी मार्च पास्ट में हिस्सा लेंगे। सीएम सुक्खू यहां लोगों को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ प्रदेश में विकास कर्यों के बारे में आम जन को अवगत कराएगें। वहीं सीएम 3 नई एंबुलेंस सेवाऐं स्पीती की आम जनता को भी समर्पित करेंगे।

15 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है हिमाचल दिवस

स्वतंत्रता के बाद 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन मुख्य आयुक्त के प्रांत के रूप में किया गया था। बाद में 25 जनवरी, 1950 को हिमाचल को “ग” श्रेणी का राज्य बनाया गया। इसके बाद 1 नवम्बर, 1956 को हिमाचल प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया। 1966 में पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों को हिमाचल प्रदेश में शामिल किया गया। 18 दिसम्बर, 1970 को संसद ने हिमाचल प्रदेश अधिनियम पारित किया तथा 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य था। हिमाचल प्रदेश में 15 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होता है।

ये भी पढ़ें– Himachal News: नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस सर्च अभियान, एक कार से ज़ब्द की 1 किलो 986 ग्राम चरस

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox