होम / Himachal News: कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने की सीएम सुक्खू से मुलाकात, कहा- केंद्र ने सुनियोजित साजिश के तहत राहुल गांधी को निशाना बनाया

Himachal News: कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने की सीएम सुक्खू से मुलाकात, कहा- केंद्र ने सुनियोजित साजिश के तहत राहुल गांधी को निशाना बनाया

• LAST UPDATED : March 27, 2023

Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा आज (27 मार्च) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओम के बिच इस मुलाकात के बाद विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मीडिया में बातचीत में राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केंद्र ने सुनियोजित साजिश के तहत राहुल गांधी को निशाना बनाया है।

  • आनंद शर्मा ने की सीएम सुक्खू से मुलाकात
  • आनंद शर्मा ने दी राहुल गांधी मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया
  • कहा, सुनियोजित साजिश के तहत राहुल गांधी को निशाना बनाया

निर्णय उच्च न्यायालय में नहीं टिक पाएगा- आनंद शर्मा


पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को संसद में अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें सुनियोजित साजिश के तहत निशाना बनाया। आनंद शर्मा ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास विश्वास है। उन्होंने कहा कि निचली अदालत का निर्णय उच्च न्यायालय में नहीं टिक पाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस निर्णय के खिलाफ राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

राहुल गांधी की निर्भीक मुहिम से केंद्र सरकार डर गई- सीएम सुक्खू


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने के लिए राहुल गांधी की निर्भीक मुहिम से केंद्र सरकार डर गई है। केंद्र सरकार राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता अयोग्य ठहराने के निर्णय से उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत करवाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि देश में आगामी चुनावों में जनता बीजेपी को करारा जवाब देगी। इसके बाद उन्होंने देश में लोकतंत्र बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने का आग्रह भी किया।

ये भी पढ़े- Priyanka gandhi: प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोली- संसद में किया गया मेरी मां का अपमान

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox