होम / Himachal News: हिमाचल में साहसिक खेलों को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार: आर.एस. बाली

Himachal News: हिमाचल में साहसिक खेलों को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार: आर.एस. बाली

• LAST UPDATED : October 26, 2023

India News ( इंडिया न्यूज) Himachal News: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष आर.एस. बाली आज यहां वर्चुअल माध्यम से जिला कांगड़ा के बीड़-बिलिंग में आयोजित पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के शुभारमंभ अवसर पर सम्मिलित हुए। जिसमें मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडर को हरी झंडी दिखाकर इस आयोजन का शुभारम्भ किया।

आर. एस बाली ने क्या कहा

इस दौरान आर.एस. बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का संकल्प लिया है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। हिमाचल प्रदेश विश्व में पसंदीदा गंतव्य के रूप में प्रसिद्ध है। राज्य में अनेक मनोरम और लुभावने पर्यटक स्थल हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप की मेज़बानी कर रहा है जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। खेल प्रेमियों और प्रदेशवासियों में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखने का मिल रहा है। 26 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के 186 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है।

खेलों को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए नए गंतव्य विकसित किए जा रहे हैं। हाल ही में शिमला ज़िला के जुन्गा में फ्लाइंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इससे पहले अप्रैल माह में भी बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप आयोजित करवाया गया था। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं प्रदेश में आयोजित करवाई जाएंगी।

Also Read: परमबंस बंटी रोमाणा गिरफ्तार, CM केजरीवाल का फेक वीडियो बनाकर किया वायरल

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox