Himachal News: The Chief Minister paid floral tributes on the birth anniversary of Bharat Ratna Dr. Bhimrao Ambedkar, said- Baba Saheb promoted harmony, harmony and harmony in the country
Himachal News: आज (14 अप्रैल) को संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती को मनाया जा रहा है। इस पर देश के अनेक जगह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान निर्माता के लिए विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर चौक (शिमला) में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत में समरसता, सौहार्द और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए योगदान दिया। उनके अनुसार समतावादी समाज के निर्माण के लिए शिक्षा प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने समाज के पिछड़े वर्गों और गरीबों के कल्याण एवं उनके अधिकारों के लिए जीवन-भर कार्य किया। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि हमें उनके जीवन मूल्यों और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
सीएम सुक्खू ने इस अवसर पर बाबा साहेब अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी के कैलेंडर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने भक्ति संगीत प्रस्तुत किया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक विनय कुमार और हरीश जनारथा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, आयुक्त नगर निगम आशीष कोहली और अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे। वहीं संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती एवं बैसाखी पर्व पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी को बधाई दी। वहीं पहली बार 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर काजा में राष्ट्रीय ध्वज लहराने को लेकर सीएम सुक्खू खासे उत्साहित दिखे।
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…