Himachal News: विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंची बालिका आश्रम की बच्चियां, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया बच्चों के साथ भोजन

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का अनाथ बच्चों के प्रति स्नेह आज (4 अप्रैल) को एक बार पुनः देखने को मिला। जब मुख्यमंत्री के निमंत्रण पर बालिका आश्रम टूटीकंडी के 69 बच्चे आज विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए पहुंचे। इन बच्चों ने पहली बार विधानसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही देखी। जिसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने इन बच्चों के साथ दोपहर का भोजन भी किया ।

  • पहली बार विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचें बच्चें
  • कार्यवाही देख बच्चें हुए उत्साहित
  • मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया बच्चों के साथ दोपहर भोज

बच्चों के साथ किया दोपहर भोज

विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे बच्चे बहुत खुश व उत्साहित नजर आए। बाद में इन बच्चों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ दोपहर भोज का आनंद भी लिया। हिमाचल प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय जाने की बजाय बालिका आश्रम गए। वहां जाकर उन्होंने बच्चों से उनकी समस्याएं सुनी।

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना को किया आरंभ

प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए ‘मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना’ आरंभ की है, जिसके लिए 101 करोड़ रुपये का कोष स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस कोष के लिए अपना एक माह का वेतन दिया है, जबकि सभी कांग्रेस के विधायकों ने एक-एक लाख रुपये का अंशदान दिया है।

ये भाी पढ़ें- Himachal News: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू देश के 100 प्रभावशाली भारतीयों में शामिल

SHARE
Mudit Goswami

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago