Himachal News: केंद्र की मोदी सरकार पर उदित राज ने साधा निशाना, कहा- नरेगा का बजट कम कर सरकार ने दिखाया श्रमिक विरोधी चेहरा

India News(इंडिया न्यूज़) Himachal: हिमाचल में अखिल भारतीय असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज केंद्र की बीजेपी सरकार पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के हितों की रक्षा के लिए कानून बनाये पर आज इन कानूनों की अनदेखी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी कामगारों को संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल को नई दिल्ली में नरेगा बचाओ रैली आयोजित की जाएगी जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगार भाग लेंगे।

  • 25 अप्रैल को दिल्ली में नरेगा बचाओ रैली- उदीत राज
  • केंद्र ने नरेगा के बजट में की भारी कटौती- उदीत राज
  • देश की आधी आबादी आज भी गरीबी रेखा के नीचे- उदीत राज

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस, केकेसी की राज्य स्तरीय बैठक को मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए डॉ.उदित राज ने कहा कि देश की आधी आबादी आज भी गरीबी रेखा के नीचे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नरेगा योजना इसी उद्देश्य से लागू की थी कि लोगों को घर द्वार पर कोई निश्चित रोजगार उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नरेगा के बजट में भारी कटौती कर श्रमिक विरोधी चेहरा साफ कर दिया हैं।

नोटबन्दी ने भूखा रखा- उदित राज


उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार ने इस योजना के शुरुआती में 11 हजार करोड़ को बजट रखा था जो वर्तमान में 60 हजार करोड़ कर दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि आज वर्तमान में केंद्र की बीजेपी सरकार की गलत व तानशाही निर्णयों से देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह अस्त व्यस्त होकर रह गई हैं। डॉ.उदित राज ने कहा कि नोटबन्दी ने भूखा रखा, कोरोना में करोड़ो असंगठित कामगार कितनी यातनाओं से गुजरे यह पूरे देश ने देखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्मचारियों को भी इस सगंठन से जोड़ा हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार निजीकरण को बढ़ावा देते हुए सरकारी नोकरियों के दरवाजे बंद कर दिए है जो बहुत ही चिंता की बात हैं। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार के राज में 23 करोड़ की संख्या गरीवी में पहुंच गई हैं।

सरकार असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के कल्याण के प्रति पूरी तरह बचनबद्ध – प्रतिभा सिंह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने विशेष अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि प्रदेश में पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार ने असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के कल्याण के लिए बोर्ड का गठन किया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के कल्याण के प्रति पूरी तरह बचनबद्ध हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों के हितों की रक्षा कि रक्षा के लिये उनकी पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम लोगों के हितों की अनदेखी सहन नही कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में लोगों को जो गारंटी दी है उन्हें चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Vikramaditya Singh: बडमैण में 65 लाख से निर्मित कनिष्ठ अभियंता भवन का किया लोकार्पण, कहा- शिमला ग्रामीण विधानसभा में विकास की गति को देंगे नई दिशा

SHARE
Mudit Goswami

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago