होम / Himachal News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे सीएम सुक्खू के गढ़, कहा-हर दिन सरकार ले रही 30 करोड़ कर्ज

Himachal News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे सीएम सुक्खू के गढ़, कहा-हर दिन सरकार ले रही 30 करोड़ कर्ज

• LAST UPDATED : February 20, 2023

(इंडिया न्युज़) Himachal News: हिमाचल में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गढ़ नादौन पहुंचे हैं। सोमवार को उन्होंने एक बार फिर प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तंज कसा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आने के तीन महीनें के अंदर ही सरकार बेहाली पर पहुंच चुकी है। रोजाना सरकार 30 करोड़ का कर्ज ले रही है। इतना कर्ज लेकर सरकार प्रदेश को कर्ज में डूबोने का काम कर रही है। अनुराग ठाकुर हिमाचल के नादौन में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे हुए है।

  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे सीएम सुक्खू के गढ़
  • हर दिन सरकार ले रही 30 करोड़ रूपए का कर्ज- ठाकुर
  • सत्ता में आने के तीन महीनें के अंदर ले चुकी है दो बार कर्ज
  • प्रदेश की जनता पर बढ़ रहा है महंगाई का बोझ

लगातार कर्ज ले रही प्रदेश सरकार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभी तक प्रदेश में महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह नहीं मिला है। दो महीने हो गए कर्मचारियों को OPS नहीं दिया गया, उल्टा सरकार ने 1,500 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया है। सरकार को अब प्रदेश में बेहाली नजर आनी शुरू हो गई है, पैसे का रोना रोने लगी है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार ने महंगाई कम करने के लिए टैक्सों में कमी की थी, तब हिमाचल सरकार ने डीजल पर 3 रुपए और सरसों के तेल पर 9 रुपए बढ़ाकर जनता के ऊपर महगाई का बोझ डाल दिया था।

सीमेंट ढुलाई विवाद को लेकर कही बात

उन्होंने कहा कि सीमेंट ढुलाई को लेकर ट्रक ऑपरेटर सड़कों पर हैं, लेकिन प्रदेश की सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर पाई है, उल्टा उनका काम ही बंद करवा दिया गया है। उन्होंने केंद्र की तरफ से हिमाचल को दिए गए बजट पर कहा कि प्रदेश को ऐतिहासिक बजट 1902 करोड़ केवल एक वित्तीय वर्ष के लिए दिया गया। वही आधार भूत ढांचो के लिए 10 लाख करोड़ खर्च किया जाएगा।

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox