होम / Himachal News: केंद्र सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस ने दिया धरना, राहुल गांधी मामले में काली पट्टी मुहं में बांधकर जताया रोष

Himachal News: केंद्र सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस ने दिया धरना, राहुल गांधी मामले में काली पट्टी मुहं में बांधकर जताया रोष

• LAST UPDATED : March 25, 2023

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की संसद में सदस्यता रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस के द्वारा केंद्र सरकार का विरोध लगातार जारी है। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज रीज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे मुंह पर काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। बता दे कि शिमला के रिज पर धारा 144 लगी है, जिस वजह से शांतिपूर्ण तरीके से यह प्रदर्शन किया गया। बीते दिन लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर प्रदेश में कांग्रेस समर्थकों के द्वारा जमकर धरने किए जा रहे है।

  • शिमला के रिज में मुंह काली पट्टी बांधकर महिलाएं ने जताया रोष
  • केंद्र पूरी तरह से बन गई तानाशाह- जैनब चंदेल
  • कांग्रेस देश में लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई लड़ेगी- जैनब चंदेल

केंद्र सरकार पूरी तरह से तानाशाह बन गई

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने इस दौरान कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से तानाशाह बन गई है। कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा की अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी के साथ जो अन्याय हुआ है कांग्रेस उस अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन से राहुल गांधी की आवाज लोगों के कानों तक न पहुंचे इसके लिए बीजेपी ने सोची समझी रणनीति के तहत लोकसभा से बाहर किया हैं। उन्होंने कहा कि देश सब कुछ देख रहा है, बीजेपी को इस फैंसले की कीमत आगामी लोकसभा चुनावों में हार के साथ चुकानी पड़ेगी।

केंद्र सरकार भूल गई कि हमेशा के लिए सत्ता नहीं रहेगी

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि बीजेपी देश मे स्वस्थ लोकतंत्र की परम्पराओं को कुचलने में लगी है। बीजेपी के इस काम को कांग्रेस कभी सहन नही करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी की आवाज को नही दबाया जा सकता।। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यह भूल गई है कि वह हमेशा के लिए सत्ता में नहीं रहेगी। देश के जो महान पुरुष थे, उन्होंने बहुत सूझबूझ के साथ संविधान बनाया था।

ये भी पढ़े- Himachal News: हिमाचल में कांग्रेस ने किया हल्ला बोल आंदोलन का ऐलान, सोमवार से शुरू होगा प्रदेशभर में आंदोलन

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox