होम / Himachal News: हिमाचल में मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस पलटी, एक की मौत, 40 लोग घायल

Himachal News: हिमाचल में मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस पलटी, एक की मौत, 40 लोग घायल

• LAST UPDATED : March 3, 2023

इ़ंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह सात बजे पर्यटकों से भरी एक वोल्वो बस अनियंत्रित होकर बीच रास्ते पर पलट गई। ये हादसा बिलासपुर जिले के कुनाला के नजदीक हुआ। इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई। बस में सवार अन्य 40 लोग घायल हुए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया । हादसे के बाद पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने भी घायलों की मदद की, जिससे घायलों को समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया जा सका।

  • मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में पलटी वोल्वो बस
  • एक लड़की की हुई मौत, अन्य 40 लोग घायल
  • पुलिस हादसे के पीछे के कारण पता लगाने में जुटी
  • सीएम सुक्खू ने व्यक्त की संवेदना

हादसे का कारण साफ नहीं

हादसे के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस हादसे का कारण पता लगाने मे जुटी हुई है। बस हरियाणा नंबर की है। बस में 42 लोगों के सवार होने की बात सामने आई है। हादसे में एक लड़की की मौत हो गई। अन्य 40 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस अब घायलों से पता लगाने में लगी है कि वो लोग कहा से आए है और कहा जा रहे थे।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने हादसे में हुई लड़की की मौत को लेकर संवेदना व्यक्त कि है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि अस्पताल में घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जाएगा। जिला बिलासपुर के आला अधिकारी मौके पर खुद मोर्चा संभाले हुए हैं।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox