होम / Himachal News: हैदराबाद में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, मोदी सरकार से हिमाचल आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की राखी मांग

Himachal News: हैदराबाद में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, मोदी सरकार से हिमाचल आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की राखी मांग

• LAST UPDATED : September 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हैदराबाद में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पारित कर हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही पर मांग की गई कि मोदी सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करे, जिससे प्रदेश को प्रचुर आर्थिक मदद मिल सके। कांग्रेस कार्यसमिति ने अफसोस जाहिर किया कि केंद्र ने हिमाचल को अभी तक पर्याप्त मदद नहीं दी है। राज्य सरकार के लिए पर्याप्त धन देने की भी मांग की गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संचार जयराम रमेश ने यह जानकारी साझा कर कहा है कि यह प्राकृतिक आपदा तो है ही, मगर राष्ट्रीय आपदा भी है।आपदा की वजह से लोगों की जान जाने, संपत्ति का नुकसान होने और लोगों के विस्थापित होने पर कार्यसमिति की बैठक में शोक भी जताया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नई कार्यसमिति की शनिवार से हैदराबाद में शुरू हुई पहली बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी शामिल हुए। इस बैठक में पहला शोक प्रस्ताव केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के देहांत पर पारित किया गया है। दूसरा प्रस्ताव मणिपुर में हुई हिंसा पर पारित हुआ। तीसरा प्रस्ताव हिमाचल की आपदा पर हुआ। सुक्खू ने कांग्रेस कार्यसमिति को प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा और सरकार की ओर से किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों से अवगत कराया। इस बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू को प्रियंका गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री के साथ जगह मिली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से राजनीतिक और प्रदेश हित के मुद्दों पर चर्चा की।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आयोजन स्थल पर पहुंचने पर स्वागत किया। सुक्खू ने बैठक की औपचारिक शुरूआत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बातचीत की। उन्होंने राहुल को हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुई तबाही के राहत और पुनर्वास कार्यों के बारे में जानकारी दी। प्रभावितों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए अब तक लिए गए निर्णयों से भी उन्होंने अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी का पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने के लिए धन्यवाद किया। प्रियंका ने शुक्रवार को ही मोदी को पत्र लिखकर हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है।

यह भी पढ़े- 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox