Himachal: मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर सुरेश कश्यप ने कहा-  पूरे विश्व में चल रहा मोदी मैजिक

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal: बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर द्वारा आयोजित महा संपर्क अभियान में भाग लिया। यह महा जनसंपर्क अभियान सीटीओ शिमला से शुरू हुआ और उसके उपरांत गंज बाजार पहुंचा जहां सांसद सुरेश कश्यप ने गंज मंदिर, सनातन धर्म सभा की समिति से विशेष भेंट की और उन्हें मोदी जी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर एक पुस्तक भी मुलाकात की।

देश की जीडीपी 7.2 फ़ीसदी की दर से बढ़ा- सुरेश कश्यप

इस दौरान सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है। विनिर्माण गतिविधियों, कृषि, खनन, निर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन और निजी निवेश के दम पर देश की अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर रफ्तार से बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2022-23 में सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी 7.2 फ़ीसदी की दर से बढ़ा है। जनवरी-मार्च यानी चौथी तिमाही में यह 6.1% रही। ऐसा तब हुआ है जब पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी की आहट और विकास दर घटने का अनुमान है।

देश में 1450 लाख टन अन भंडारण की क्षमता- सुरेश कश्यप

उन्होंने कहा की केंद्र सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अन भंडार योजना को मंजूरी दे दी है, इस पर लगभग एक लाख करोड़ खर्च किया जाएगा, प्रत्येक प्रखंड में 2000 टन क्षमता के गोदाम बनाए जाएंगे। देश में फिलहाल कुल 1450 लाख टन भंडारण की क्षमता है। अब सहकारिता के क्षेत्र में 700 लाख टर अन भंडारण की अतिरिक्त क्षमता पर काम शुरू होगा, अगले 5 वर्ष में भंडार क्षमता को बढ़ाकर 2150 लाख टन कर दिया जाएगा।

आनाज के आयात पर निर्भरता कम करना देश का लक्ष्य- सुरेश कश्यप

योजना के चार मुख्य उद्देश्य है अन्न भंडारण सुविधाओं की कमी के चलते अनाज की बर्बादी पर नियंत्रण और किसानों को औने पौने दामों पर फसल बेचने से रोकना। इसके साथ ही आयात पर निर्भरता कम करना और गांव में रोजगार के अवसर बढ़ाना भी इसका उद्देश्य है। बता दे कि देश में प्रत्येक वर्ष लगभग 31 करोड़ टन से ज्यादा अनाज का उत्पादन होता है लेकिन वर्तमान भंडारण क्षमता के तहत गोदामों में कुल उपज का 47% तक ही रखा जा सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार गोदामों के अभाव में 12 से 14% तक अनवर बाद हो जाता है।

ये भी पढ़ें- Himachal:  शिक्षा मंत्री ने रखी कवालटा खड्ड में पुल की आधारशिला, निर्माण कार्य में खर्च होंगे 1 करोड़ 44 लाख रुपए 

SHARE
Mudit Goswami

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago