Himachal Police Bharti 2024
India News (इंडिया न्यूज़),Himachal Police Bharti 2024: हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के भर्ती के नियमों में बदलाव हुआ है। सभी कांस्टेबल के लिए कमांड़ो प्रशिक्षण पास करना जरूरी माना जाएगा। बता दें कि, नौ अगस्त, 2021 के नियमों को बदल दिया गया है। इसके अलावा नए नियम लागू किए गए है।
HIGHLIGHTS
दरअसल बीते मंगलवार यानी 30 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। जिसके अनुसार, अब सामान्य प्रशिक्षण के साथ चार माह का कमांडो प्रशिक्षण उम्मीदवारों के लिए जरूरी कर दिया गया है। लेकिन इससे पहले भी पुलिस कांस्टेबल की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को कमांडो प्रशिक्षण दिया जाता था। बता दें कि, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से पुलिस कांस्टेबल की भर्तियां करवाई जाती है। अब नए नियमों को लेकर गृह विभाग ने नए मानक तय किए है।
1500 मीटर दौड़ के लिए अब 1 मिनट का समय दिया जाएगा। हिमाचली प्रदेश के स्कूलों से 10वीं और 12वीं पास करने वाले छात्रों को ही इसका लाभ मिलेगा। वहीं 25 प्रतिशत से अब 30 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे।
800 मीटर की दौड़ के लिए महिलाओं को आधा मिनट कम कर दिया गया है। लेकिन इससे पहले 4 मिनट 15 सेकंड का समय महिलाओं को दिया जाता था। लेकिन इसे अब कम कर दिया गया है। इसके अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी बदलाव किए गए है। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वालों की 90 अंक की लिखित परीक्षा होगी। साथ ही एक से छह अंक उम्मीदवार की लंबाई के लिए और NCC के लिए 4 नंबर मिलेंगे।
Also Read: Anti-Valentine’s Week: वैलेंटाइन डे के बाद मनता है एंटी-वैलेंटाइन डे, स्लैप…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…