Himachal politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के केस में सजा सुनाने और लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने पर हिमाचल कांग्रेस भड़क गई है। इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश भर में मौन सत्याग्रह शुरू करने की तैयारी में है। वहीं सभी जिलों में हल्ला बोल आंदोलन शुरू करने जा रही है। मौन सत्याग्रह सुबह रविवार 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों व ब्लॉक मुख्यालयों में किया जाएगा। जबकि हल्ला बोल सोमवार से सभी जिलों में शुरू होगा।
कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस सोमवार से प्रदेशभर में हल्ला बोल आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से घबराकर मोदी सरकार ने षड्यंत्र रचा है। राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता भी जल्दबाजी में सरकार के दबाव में रद्द की गई। उन्होंने कहा कि राहुल की सदस्यता को रद्द करना बीजेपी की छोटी मानसिकता और जनादेश का अपमान है। सूरत कोर्ट में मानहानि के फैसले के खिलाफ कांग्रेस शीर्ष न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। देश भाजपा के अलोकतांत्रिक व तानाशाही रवैये को देख रहा है। राहुल गांधी हमेशा संसद के अंदर अडाणी मामले का मुद्दा उठाते थे। इसलिए बीजेपी ने लोगों का ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी को सदन में बोलने से रोकने के लिए उन्हें संसद से बाहर किया गया। पूरी कांग्रेस राहुल के साथ खड़ी है।
इसे भी पढ़े- Corona virus: कोरोना वायरस से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय