होम / Himachal politics: कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- ‘ओपीएस की बहाली व्यवस्था परिवर्तन का सबूत है’

Himachal politics: कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- ‘ओपीएस की बहाली व्यवस्था परिवर्तन का सबूत है’

• LAST UPDATED : May 11, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal politics, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने प्रदेश सरकार की ओपीएस बहाली की तारीफ करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा ओपीएस को बहाल करना व्यवस्था परिवर्तन का पुख्ता सबूत है। प्रदेश की जनता सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत में हमेशा तात्पर्य है। वहीं प्रदेश के एक लाख ओपीएस कर्मचारी धर्मशाला में प्रस्तावित ऐतिहासिक स्वागत करने में जुटे हैं। यह प्रदेश में पहली बार नहीं हो रहा है कि प्रदेश सरकार का जोरदार स्वागत किया जा रहा है, इससे पहले भी कई बार स्वागत किया गया है। यह व्यवस्था परिवर्तन नहीं तो और क्या है?

जनता सरकार का जोरदार कर रही है स्वागत

सुदर्शन शर्मा ने बताया कि प्रदेश के पूर्व में रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा व्यवस्था परिवर्तन के ऊपर टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि राजनीतिक चश्मा उतार कर देखिए हिमाचल कि जनता व प्रदेश का प्रत्येक वर्ग स्वागत के लिए द्वार लगा कर प्रदेश सरकार के आगमन पर ज़ोरदार स्वागत कर रही है। यह मौजूदा सरकार की कार्यशैली का पुख़्ता सबूत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हार के बाद बीजेपी के नेता बौखलाहट में हैं जो प्रजातंत्र की परिभाषा भूल गए हैं।

कठोर परिश्रम से व्यक्ति महान बनता है- सुदर्शन

सुदर्शन ने ज़ोर देते हुए कहा कि कठोर संघर्ष से व्यक्ति महान बनता है जिसका ज्वलंत उदाहरण प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में कड़े निर्णय लेकर जनहित में कार्य किए है। जिसका अनुसरण अन्य राज्य भी कर रहे है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का गठन होने जा रहा है। 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनावों में बीजेपी का सूपड़ा साफ होने वाला है और कांग्रेस की ज़ोरदार सत्ता वापसी होगी।

इसे भी पढ़े- Vat Savitri Vrat 2023: सुहागिनों के लिए खास है वट सावित्री…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox