होम / Himachal politics: प्रतिभा सिंह ने कहा श्रेष्ठ कार्य करने वाले लोगों को दी जाएगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Himachal politics: प्रतिभा सिंह ने कहा श्रेष्ठ कार्य करने वाले लोगों को दी जाएगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

• LAST UPDATED : May 6, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Himachal politics, हिमाचल प्रदेश: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि संगठन में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि 8 व 9 मई को वह नई दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से भेंट करेंगी और संगठन से जुड़े अनेक मुद्दों पर चर्चा करेंगी। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत से साबित हो गया है कि लोग कांग्रेस के साथ हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ संगठन की मजबूती को कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा है कि अब उन पर आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत की बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं।

  • प्रतिभा सिंह ने श्रेष्ठ कार्य करने वालों को बड़ी जिम्मेदारी देने की कही बात
  • नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस की हुई ऐतिहासिक जीत
  • प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनता कांग्रेस के साथ है

कर्मठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर होगी चर्चा

प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन के कर्मठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को सरकार में भी कोई जिम्मेदारी मिले इस पर भी केंद्रीय आला कमान से चर्चा के साथ स्वीकृति ली जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता और उसके मनोबल से कांग्रेस ने पहले प्रदेश में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने में सफल रही। वहीं बीजेपी के केंद्र में होने के बाबजूद 4-0 से मंडी लोकसभा के साथ साथ तीन विधानसभा उप चुनावों में शानदार जीत हासिल की। इसके बाद प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी लोगों ने कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार चुनी।

नगर निगम के चुनाव में बीजेपी को मिली करारी शिकस्त

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा के चुनाव में बड़ी जीत हासिल की। इसके अलावा अब शिमला नगर निगम चुनावों में भी लोगों ने बीजेपी को करारी शिकस्त दी है। यह सब पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संभव हुआ हैं। इसलिए इनके मनोबल में कोई कमी न आए इसके लिए उन्हें उचित मान सम्मान दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े- Himachal: देश के लिए शहीद हिमाचल के सपूतों के लिए सीएम…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox